ब्रेकिंग
नीतीश कुमार के कथित AI वीडियो पर सियासी घमासान, प्रशांत किशोर के आरोप पर JDU का पलटवार‘मां तुम खाना खाई हो…’, पुलिस वैन में बैठे बेटे को खुद की नहीं मां की थी चिंता, बिहार बंद का भावुक वीडियो वायरलथम गया बांकीपुर उपचुनाव का प्रचार, अब 30 जुलाई को वोटिंग के बाद 3 अगस्त को आएंगे नतीजेआरा-बलिया का सफर होगा आसान, 1564 करोड़ से बनेगा नया फोरलेन और गंगा पुल; घंटों का सफर अब मिनटों में होगा पूराBihar News: तीन साल बाद खुली DSP की फाइल ! SDPO रहते केस के सुपरविजन में गंभीर का आरोप, अब शुरू होगी विभागीय कार्यवाही....नीतीश कुमार के कथित AI वीडियो पर सियासी घमासान, प्रशांत किशोर के आरोप पर JDU का पलटवार‘मां तुम खाना खाई हो…’, पुलिस वैन में बैठे बेटे को खुद की नहीं मां की थी चिंता, बिहार बंद का भावुक वीडियो वायरलथम गया बांकीपुर उपचुनाव का प्रचार, अब 30 जुलाई को वोटिंग के बाद 3 अगस्त को आएंगे नतीजेआरा-बलिया का सफर होगा आसान, 1564 करोड़ से बनेगा नया फोरलेन और गंगा पुल; घंटों का सफर अब मिनटों में होगा पूराBihar News: तीन साल बाद खुली DSP की फाइल ! SDPO रहते केस के सुपरविजन में गंभीर का आरोप, अब शुरू होगी विभागीय कार्यवाही....

Bihar News: बिहार के इस जिले में स्टेट हाईवे होगा चौड़ा, सरकार ने दी मंजूरी; खर्च होंगे इतने करोड़

Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले में दोघरा से एस.एच.-52 हरदिया सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए सरकार ने 29.92 करोड़ रुपये की मंजूरी दी, कार्य दो वर्षों में पूरा होगा।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार सड़कों के चौड़ीकरण और मरम्मती को लेकर लगातार काम कर रही है। इसको लेकर सरकार की तरफ से राशि को मंजूरी दी जा रही है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि दरभंगा जिले में दोघरा से एस.एच.-52 हरदिया सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है। 


सम्राट चौधरी ने बताया कि दोघरा से एस.एच.-52 हरदिया (दोघरा-वसंत जालेसाठी चौक से बसंत एवं एल.ओ.-47 से चन्दौना का अंश) सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य के लिए 2992.90 लाख रुपये यानी लगभग 29 करोड़ 92 लाख 90 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।


उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण का काम दो साल में पूरा होगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 में करीब 50 प्रतिशत और शेष कार्य 2026-27 में पूरा किया जाएगा। इस परियोजना पर कुल 22.44 करोड़ रुपये राज्य राजमार्ग मद से और 7.48 करोड़ रुपये विशेष योजना मद से खर्च किए जाएंगे। 


सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी का परिणाम है कि 2005 की तुलना में राज्य सड़कों का विस्तृत नेटवर्क हुआ है। इसी कड़ी में दोघरा से एस.एच.-52 हरदिया सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता