ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

बिहार समेत 8 राज्यों में ED की छापेमारी, PFI के 26 ठिकानों पर एक साथ रेड

PATNA: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बिहार समेत 8 राज्यों में एक साथ छापेमारी कर रही है. यह छापेमारी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के 26 ठिकानों पर एक साथ हो रही है. यह छापेमारी म

बिहार समेत 8 राज्यों में ED की छापेमारी, PFI के 26 ठिकानों पर एक साथ रेड
Manish Kumar
1 मिनट

PATNA: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बिहार समेत 8 राज्यों में एक साथ छापेमारी कर रही है. यह छापेमारी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के 26 ठिकानों पर एक साथ हो रही है. यह छापेमारी मनी लांड्रिंग से जुड़ा हुआ है. 

पीएफआई के अध्यक्ष के ठिकानों पर भी रेड

प्रवर्तन निदेशालय ने केरल में पीएफआई के अध्यक्ष ओ. एम. अब्दुल सलाम के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. इसके अलावे चेन्नई में 3 जगह, मदुरै में एक जगह और तेनकासी दिल्ली और दरभंगा मे छापेमारी चल रही है. इस संगठन से जुड़े अधिकारियों के घर पर भी छापेमारी हो रही है.

दरभंगा में भी छापेमारी

दरभंगा जिले में भी छापेमारी हो रही है. सिंहवाडा थाना के शंकरपुर में पीएफआई के जिला सचिव सनाउल्साह के घर पर ईडी की टीम  छापेमारी कर रही है. जिसके बाद इस संगठन से जुड़े लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है.