ब्रेकिंग
RJD विधायक के ममेरे भाई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, यूनिवर्सिटी जाते वक्त बदमाशों ने रास्ते में बरसाईं गोलियां✦पटना में पूजा पंडालों पर अग्निशमन विभाग की सख्ती, 50 से अधिक की हुई जांच; खामियां दूर नहीं हुईं तो एक्शन तय✦Bihar Voter List 2027: बिहार में फिर बदलेगी वोटर लिस्ट, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट; जानें नाम जुड़वाने से हटाने तक पूरा नियम✦देवराहा बाबा की कर्मभूमि नोआवाँ में गूंजी श्रीराम कथा, पाँचवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़✦त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦RJD विधायक के ममेरे भाई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, यूनिवर्सिटी जाते वक्त बदमाशों ने रास्ते में बरसाईं गोलियां✦पटना में पूजा पंडालों पर अग्निशमन विभाग की सख्ती, 50 से अधिक की हुई जांच; खामियां दूर नहीं हुईं तो एक्शन तय✦Bihar Voter List 2027: बिहार में फिर बदलेगी वोटर लिस्ट, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट; जानें नाम जुड़वाने से हटाने तक पूरा नियम✦देवराहा बाबा की कर्मभूमि नोआवाँ में गूंजी श्रीराम कथा, पाँचवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़✦त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी

Bihar News: ड्राइविंग सीख रहे युवक ने दो लोगों को उड़ाया, एक की मौत; हादसे की खबर सुनकर गाड़ी मालिक की भी गई जान

Bihar News: बिहार के दरभंगा में सड़क पर ड्राइविंग सीख रहे युवक ने दो लोगों को उड़ा डाला. इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई जबकि एक महिला बुरी तरह से घायल हो गई है.

Bihar News
दर्दनाक सड़क हादसा
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के दरभंगा में सड़क पर गाड़ी चलाना सीख रहे युवक ने दो लोगों को रौंद डाला। इस हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। इस घटना की खबर जैसे ही ड्राइवर के भाई को मिली, उसकी भी जान चली गई।


मृतक की पहचान भठियारिसराय निवासी 65 वर्षीय छीतन सहनी के रूप में हुई है जबकि घायल महिला राधा देवी का इलाज निजी नर्सिंग होम में जारी है। बताया जा रहा है कि स्थानीय निवासी अमरनाथ भंडारी ने नई स्कॉर्पियो खरीदी थी। शनिवार की सुबह उनका छोटा भाई सड़क पर गाड़ी चलाना सीख रहा था, तभी गाड़ी से वह नियंत्रण खो बैठे और सड़क किनारे खड़े दो लोगों को रौंदने के बाद बिजली के पोल में जोरदार टक्कर मार दी।


इस घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। गुस्साए लोगों ने ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह किसी तरह से जान बचाकर भाग निकला। इस घटना की जानकारी जैसे ही ड्राइवर के बड़े भाई और स्कॉर्पियो मालिक अमरनाथ भंडारी को मिली, हार्ट अटैक से उसकी भी जान चली गई। इस घटना के बाद दोनों ही परिवारों में कोहराम मच गया है। 


उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में गाड़ी मालिक के परिवार के प्रति गहरा आक्रोश है। फिलहाल पुलिस गाड़ी मालिक के फरार छोटे भाई को तलाश कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता