ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

तेज रफ़्तार ट्रक के चपेट में आने से RJD नेता की मौत, पार्टी में थी अहम जिम्मेदारी

DHARBHANGA : बिहार में सड़क हादसों में मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसों की वजहों से लोगों की ज

तेज रफ़्तार ट्रक के चपेट में आने से RJD नेता की मौत, पार्टी में थी अहम जिम्मेदारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DHARBHANGA : बिहार में सड़क हादसों में मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान जाने की खबरें निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला दरभंगा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक सड़क हादसों की वजह से राजद नेता की मौत हो गई है। इन्हें पार्टी के अंदर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली हुई थी।  अब इनके मौत पर पार्टी में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। 


मिली जानकारी के अनुसार, दरभंगा केमब्बी ओपी में एक स्कूटी और ट्रक की टक्कर में राष्ट्रीय जनता दल के नेता की मौत हो गई। यह पार्टी के जिला व्यवसायिक प्रकोष्ठ का महासचिव थे। उसके निधन की खबर सुनकर पार्टी के कई बड़े नेताओं ने शोक जाहिर किया है। राजद नेता की पहचान शहर के रोहिल्ला गंज निवासी लक्ष्मण महासेठ के पुत्र मोनू के रूप में हुई है। 


बताया जा रहा है कि, मोनू अपनी स्कूटी से किसी काम को लेकर शाहपुर की ओर  जा रहा था। उसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक न इसे रौंद दिया, जिससे मौक पर ही मोनू की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद पिता लक्ष्मण महासेठ का रो-रोकर बुरा हाल है। 


आपको बताते चलें कि, पांच माह पूर्व मोनू की मां करंट लगने से ज़ख़्मी हो गई थी। मां के इलाज के लिए मोनू ने भरपूर प्रयास भी किया। उसकी मां अभी पूरी तरह ठीक भी नहीं हुई थी कि उनकी सेवा करने वाला मोनू ही चल बसा। जिसके बाद मां का और भी बुरा हाल बताया जा रहा है।