ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

BJP सांसद का पुत्र अचानक लापता, दिल्ली में कर रहा था लॉ की पढ़ाई, कुछ दिन पहले ही घर आया था

बताया जाता है कि मधुबनी के सांसद अशोक यादव के पुत्र विभूति कुमार यादव दिल्ली से हाल ही में घर लौटे थे। घर से किसी काम के लिए निकले थे, लेकिन अभी तक घर वापस नहीं आए हैं। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई।

bihar
भाजपा सांसद का बेटा लापता
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: इस वक्त की बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है जहां मधुबनी के सांसद अशोक यादव के पुत्र विभूति कुमार यादव लहेरियासराय से अचानक लापता हो गया है। सांसद पुत्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। 


वही लहेरियासराय में सांसद के बेटे की लापता होने की खबर से हड़कंप मचा हुआ है। इस खबर को जानकर लोग भी हैरान हैं। सभी के मन में यही चल रहा है कि आखिर सांसद अशोक यादव के पुत्र विभूति यादव अचानक कहां चला गया। 


बता दें कि विभूति यादव पूर्व सांसद हुकुमदेव नारायण का पोता और मधुबनी के सांसद अशोक कुमार यादव का पुत्र है। बीजेपी सांसद ने बताया कि दो दिन पहले ही उनका बेटा दिल्ली से लौटा था। दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बंगाली टोला स्थित आवास से वो अचानक गायब हो गया है। लहेरियासराय थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया है। फिलहाल पुलिस आगे  की कार्रवाई में जुटी है।  


बताया जाता है कि मधुबनी के सांसद अशोक यादव के पुत्र विभूति कुमार यादव दिल्ली से हाल ही में घर लौटे थे। घर से किसी काम के लिए निकले थे, लेकिन अभी तक घर वापस नहीं आए हैं। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई। तब थक हार कर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज होते ही हरकत में आई पुलिस ने लापता युवक की तलाश शुरू की। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। वही बेटे के अचानक गायब होने से पिता अशोक यादव सदमें में हैं, वो इस बात को लेकर हैरान हैं कि उनके कलेजे का टुकड़ा अचानक कहां चला गया? परिजन पुलिस से सकुशल विभूति की बरामदगी की मांग कर रहे हैं।