ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

शराब माफिया के गाड़ी का चाभी छुपाना युवक को पड़ा महंगा, नंगा कर लाठी - डंडे से बेहोश होने तक पीटा

DARBHANGA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या उससे जुड़ा किसी भी तरह का कोई भी कारोबार करना गैरकानूनी माना गया है। बाबजूद इसके इस कानून के क्या हा

शराब माफिया के गाड़ी का चाभी छुपाना युवक को पड़ा महंगा, नंगा कर लाठी - डंडे से बेहोश होने तक पीटा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DARBHANGA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या उससे जुड़ा किसी भी तरह का कोई भी कारोबार करना गैरकानूनी माना गया है। बाबजूद इसके इस कानून के क्या हालात है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला दरभंगा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक युवक को शराब माफिया का चाभी छुपाना महंगा पड़ गया। शराब माफियाओं ने इस युवक को नग्न कर बेहोश हो जाने तक लाठी डंडे से पीटा। 


दरअसल,जिले के कुशेश्वरस्थान का इन दिनों एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो बताया जा रहा है। इस वीडियो को फर्स्ट बिहार नहीं दिखा सकता है। इस वीडियो में अमानवीयता की सारी हदें पार कर दी गई हैं। इस वीडियो में एक युवक को कुछ लोग लात-घूंसे से तो कुछ लोग डंडे से पीट रहे हैं। पीड़ित युवक रो-रोकर कह रहा है कि वह बेकसूर है और उसकी कोई गलती नहीं है। उसके बावजूद युवक की इतनी बेरहमी से पिटाई की गयी कि वो बेहोश हो गया। 


बताया जा रहा है कि, गांव के सुनील चौपाल उर्फ दीवाना बड़े पैमाने पर शराब और गांजा का कारोबार करता है। देर रात सुनील अपने साथियों के साथ बैठा था। तभी शराबियों का फोन सुनील के मोबाइल पर आने लगा, लेकिन मजाक में गांव के युवक ने उसकी मोटरसाइकिल की चाबी छुपा दी, जिसके कारण शराब कारोबारी सुनील सही समय पर अपने ग्राहकों को शराब की डिलिवरी नहीं दे पा रहा था। 


इसके बाद शराब माफिया सुनील का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उसने अपने साथियों को फोनकर बुलाया और युवक को रस्सी से पेड़ में बांधकर पूरी तरह नंगा कर मन भर पीटा। पिटाई के दौरान युवक रहम की भीख मांगता रहा पर किसी ने उसकी एक नहीं सुनी और लात-घूंसे-डंडे से पिटाई करते रहे।  इस दौरान पीड़ित युवक बेहोश भी हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप करते हुए युवक को कारोबारी के चंगुल से आजाद कराया। 


उधर, इस मामले में कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। वीडियो के सत्यापन के लिए जांच की जा रही है। सत्यापन करने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है।