ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नदी में डूबने से दो लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DARBHANGA : खबर दरभंगा से आ रही है, जहां नदी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में एक वृद्ध और एक बच्चे शामिल हैं. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. ग्रामीणों ने म

नदी में डूबने से दो लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DARBHANGA : खबर दरभंगा से आ रही है, जहां नदी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में एक वृद्ध और एक बच्चे शामिल हैं. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. ग्रामीणों ने मृत बच्चे के शव को नदी से बाहर निकाला. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.


जानकारी के मुताबिक, दरभंगा के दो अलग-अलग इलाके में नदी में फिसल कर डूबने से दो लोगों की मौत हो गई. पहली घटना बहेड़ी प्रखंड के अटहर दक्षिणी पंचायत के अटहर गांव की है. 65 वर्षीय रामनारायण यादव शौच के क्रम में कमला नदी में फिसल गए. इसी दौरान डूबने से उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकला. 


वहीं, दूसरी घटना गौड़ाबौराम प्रखंड के बड़गांव ओपी क्षेत्र स्थित मंसारा गांव की है. जहां मोहम्मद इब्राहिम के 13 वर्षीय पुत्र सुफियान की मौत कमला नदी में डूबने से हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने मृत बच्चे के शव को नदी से बाहर निकाला. घटना स्थल पर पहुंचे सीओ आर के सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है. 

टैग्स