ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्टBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्ट

मिथिला विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में हंगामा: भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्रों का उग्र प्रदर्शन, कई हिरासत में

दरभंगा में मिथिला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दौरान छात्रों ने भ्रष्टाचार, मनमानी और अव्यवस्था के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। पुलिस से धक्का-मुक्की के बीच कई छात्रों को हिरासत में लिया गया। छात्रों ने कुलाधिपति से कार्रवाई की मांग की।

बिहार
छात्रों का उग्र प्रदर्शन
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: मिथिला विश्विद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों ने भ्रष्टाचार और मनमानी के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की। इस दौरान कई छात्रों को हिरासत में लिया गया।


मिथिला यूनिवर्सिटी में चल रहे कथित भ्रष्टाचार, मनमानी, शैक्षणिक अव्यवस्था और फर्जी कुलपति को पदमुक्त करने की मांग को लेकर संयुक्त छात्र मोर्चा ने दीक्षांत समारोह के दौरान आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। छात्र नेता कार्यक्रम स्थल जाना चाहते थे लेकिन पुलिस ने रास्ते में रोक दिया। प्रदर्शन में आइसा, आरवाईए, एनएसयूआई, AISF, SFI, छात्र राजद समेत कई छात्र संगठन शामिल रहे।


मिर्जापुर चौक से शुरू जुलूस आयकर चौक होते हुए विश्वविद्यालय मुख्यालय पहुंचा, जहां पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद छात्र बैठकर प्रदर्शन करने लगे। छात्रों ने कुलाधिपति से वार्ता की मांग की, लेकिन वार्ता का समय न मिलने पर आक्रोश बढ़ा। प्रशासन ने कई छात्रों को हिरासत में लेकर थाने ले जाया, जहां एसडीओ के माध्यम से मांग पत्र कुलाधिपति तक भेजा गया।


छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन संगठित लूट, ट्रांसफर–पोस्टिंग में भ्रष्टाचार, फर्जी नियुक्ति और दीक्षांत समारोह में भारी वसूली जैसे मामलों में लिप्त है। नेताओं ने विश्वविद्यालय की सभी नियुक्तियों, ट्रांसफर और प्रभारी प्रधानाचार्य की जांच व ऑडिट की मांग की।

टैग्स