ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

बिहार : मंदिर में पूजा करने पहुंची महिला को पुजारी ने बाल पकड़कर पीटा, वीडियो वायरल

DARBHANGA : दरभंगा में एक पुजारी द्वारा मंदिर में पूजा करने पहुंची महिला का बाल पकड़कर पिटाई करने का मामला सामने आया है. किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया प

बिहार : मंदिर में पूजा करने पहुंची महिला को पुजारी ने बाल पकड़कर पीटा, वीडियो वायरल
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA : दरभंगा में एक पुजारी द्वारा मंदिर में पूजा करने पहुंची महिला का बाल पकड़कर पिटाई करने का मामला सामने आया है. किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर कमेटी ने पुजारी पर कार्रवाई करते हुए उसे निकाल दिया और मामले की जांच करने के बारे में कहा. 


दरअसल, घटना दरभंगा के राज परिसर स्थित मां श्यामा माई मंदिर की है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुजारी ने मंदिर आई महिला के बाल पकड़कर पिटाई कर दी. हालांकि महिला की तरफ से अभी तक कोई शिकायत नहीं की गई है. महिला की पहचान भी नहीं हुई है. 


घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है. महिला मंदिर के अंदर जाकर श्यामा माई की पूजा करने की जिद पर अड़ी थी जबकि कोरोना गाइडलाइन की वजह से मंदिर के दरवाजे आम लोगों के लिए बंद थे. महिला मंदिर के बंद दरवाजे को खोलने की जिद पर अड़ी थी. इसी बात को लेकर पुजारी और महिला के बीच विवाद हो गया. 



देखते-देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए पुजारी ने महिला के बाल पकड़ लिए और उसकी पिटाई कर दी. वीडियो की पुष्टि खुद मंदिर के प्रबंधक ने की. उन्होंने कहा कि महिला के साथ ऐसा सलूक सही नहीं है. पुजारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है. मामले की जांच की जा रही है.

टैग्स