ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

महिला के कंधे पर बैठकर बंदर ने निकाला जूं, देखने वालों की लगी भीड़, वीडियो वायरल

DARBHANGA : कुछ लोगों का पशु-पक्षियों से लगाव भी अनोखा होता है. कई लोग शौकिया तौर पर जानवरों को पालते हैं, तो वहीं कुछ लोगों की पशुओं के प्रति प्रेम और हमदर्दी उन्हें अपना करी

महिला के कंधे पर बैठकर बंदर ने निकाला जूं, देखने वालों की लगी भीड़, वीडियो वायरल
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA : कुछ लोगों का पशु-पक्षियों से लगाव भी अनोखा होता है. कई लोग शौकिया तौर पर जानवरों को पालते हैं, तो वहीं कुछ लोगों की पशुओं के प्रति प्रेम और हमदर्दी उन्हें अपना करीबी बना लेती है. बिहार के दरभंगा जिले में भी पशु और इंसान के बीच का यह गहरा संबंध देखने को मिला. राज परिसर स्थित मंदिर के बाहर सड़क किनारे बैठी एक बुजुर्ग महिला के पीछे एक बंदर बैठकर बालों से जूं निकालता नजर आया. इस खुबसूरत नज़ारे को देखने के लिए लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई और लोगों ने इंसान और जानवर के बीच के इस रिश्ते की खूब सराहना की. 


दरअसल, नए साल के मौके पर लोग मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे. पूजा कर जब वे वापस लौटे तो उन्होंने एक बंदर को बुजुर्ग महिला के बालों से जूं निकालते देखा. सबसे खास बात यह थी कि इतने लोगों को देखकर भी उस बंदर ने लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. यह नजारा देखकर ओग खुद को रोक नहीं पाए और मोबाइल में इस अद्भुत दृश्य को कैद कर लिया. 


इस दृश्य को देखकर मंदिर पहुंचे एक श्रद्धालु मोहन कुमार ने कहा कि समाज के लोगों को यह दृश्य एक सीख देता है कि पशु और इंसान के बीच कितना गहरा संबंध है. यह दृश्य इंसान को बहुत बड़ा संदेश देता है कि हम जहां भी रहें, अपने आसपास के लोगों और पशु-पक्षियों के साथ अच्छा व्यवहार करें.


रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता