ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कान पकड़कर उठक - बैठक लगाइए: बच्चों के सामने टीचर को करना पड़ा ये काम; जानिए क्या है पूरा मामला

DARBHANGA : बिहार में इन दिनों शिक्षा विभाग और उसके अंतर्गत आने वाले कर्मी सुर्ख़ियों में रह रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला दरभंगा से निकल कर सामने आया है। जहां एक स्कूल में

कान पकड़कर उठक - बैठक लगाइए: बच्चों के सामने टीचर को करना पड़ा ये काम; जानिए क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DARBHANGA : बिहार में इन दिनों शिक्षा विभाग और उसके अंतर्गत आने वाले कर्मी सुर्ख़ियों में रह रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला दरभंगा से निकल कर सामने आया है। जहां एक स्कूल में बच्चों के सामने टीचर को कान पकड़कर उठक-बैठक करनी पड़ी। आरोप है कि शिक्षक छात्र-छात्राओं से अश्लील बातें करता था। जिसकी शिकायत बच्चों ने परिजनों से की थी।


मिली जानकारी के अनुसार, दरभंगा जिले के सिंहवादा के  सढवाड़ा उत्क्रमित उच्च विधालय में  एक टीचर को कान पकड़कर उठक-पैठक लगानी पड़ गई। वो भी बच्चों और अभिभावकों के सामने। यहां एक सहायक शिक्षक के व्यवहार के खिलाफ ग्रामीणों ने शुक्रवार को हंगामा शुरू कर दिया। और काफी संख्या में स्कूल पहुंच गए। मौके पर पहुंचे पंचायत प्रतिनिधि एवं विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों ने आरोपी शिक्षक से माफी मंगवाई तब जाकर मामला शांत हुआ।


वहीं, इसको लेकर ग्रामीण ने बताया कि शिक्षक को कान पकड़ कर उठा बैठी भी करना पड़ी। विद्यालय में हंगामा के समय छात्रों की शिकायत पर शुक्रवार को स्कूल पहुंचे स्थानीय जनप्रतिनिधि, अभिवावक व बच्चों के समक्ष आरोपी शिक्षक रंजीत कुमार ने गलती स्वीकार की। साथ ही भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने के साथ कान पकड़ कर उठक बैठक की है। 


उधर, आरोपी शिक्षक का कहना है कि मुझे पिस्तौल से भय दिखा कर इस तरह करने पर मजबूर किया गया है। जबकि छात्र रवि कुमार चौरसिया, अमित कुमार, आर्यन कुमार चौधरी ने आरोपों की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी शिक्षक छात्र एवं छात्रों से अश्लील बातें करते हैं। जिसकी शिकायत कई छात्राओं ने परिजनों से की थी। जिसके बाद गुस्साए अभिभावक स्कूल पहुंच गए थे। इस संबंध में बीईओ सह डीपीओ रवि कुमार से मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास और असफल रहा।