ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

BIHAR NEWS : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या; लूटपाट करने आए थे आरोपी

लहेरियासराय में बहादुरपुर थाना क्षेत्र के पंडासराय-थलवाड़ा सड़क पर गैस गोदाम के पास करीब सात बजे बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी राहुल कुमार (33) को गोली मारकर हत्या कर दी। राहुल लहेरियासराय थाना क्षेत्र

BIHAR NEWS : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या; लूटपाट करने आए थे आरोपी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट,अपराध की ख़बरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला दरभंगा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां  सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद हडकंप का माहौल कायम हो गया है। 


लहेरियासराय में बहादुरपुर थाना क्षेत्र के पंडासराय-थलवाड़ा सड़क पर गैस गोदाम के पास करीब सात बजे बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी राहुल कुमार (33) को गोली मारकर हत्या कर दी। राहुल लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज दारूभट्टी चौक के पास रहनेवाले बबलू साह का पुत्र था। राहुल की एपीएम थाना क्षेत्र के ब्रह्मोतरा चौक पर जेवरात की दुकान है। 


जानकारी के अनुसार रोजाना की भांति दुकान बंद कर वह लौट रहे थे। उसी दौरान थलवारा गुमती से आगे बढ़ने पर घात लगाए बदमाशों ने लूट के इरादे से उन्हें गोली मार दी। स्थानीय लोग उन्हें लेकर डीएमसीएच पहुंचे, जहां इलाज शुरू होते ही उनकी मौत हो गई। घटनास्थल से पुलिस को चार खोखे मिले हैं।


सूचना पर परिजनों के साथ बड़ी संख्या में लोग डीएमसीएच पहुंच गए। वे लोग संतुष्टि के लिए राहुल को बेता स्थित एक नर्सिंग होम में ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आशंका जतायी है कि लूटपाट के दौरान गोली मारी गई है। पुलिस व एफएसएल टीम जांच में जुट गई है। 


एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि व्यवसायी की गोली मारकर हत्या की गई है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।