ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

दिल्ली में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे युवक को मुस्लिम लड़की से हुआ प्यार, अब हो गया ये कांड

DARBHANGA : इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ता है तो फिर उसे शायद की यह समझ आता है कि उसके तरफ से जो कदम उठाया जा रहा है वो सही है या गलत और इसका भविष्य क्या होने वाला है। उसे बस यही लग

दिल्ली में  इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे युवक को मुस्लिम लड़की से हुआ प्यार, अब हो गया ये कांड
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

DARBHANGA : इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ता है तो फिर उसे शायद की यह समझ आता है कि उसके तरफ से जो कदम उठाया जा रहा है वो सही है या गलत और इसका भविष्य क्या होने वाला है। उसे बस यही लगता है कि उसके आशिक के तरफ से जो बातें कही जा रही है सच सिर्फ उतना ही है। लेकिन, जब इस मामले में किसी तीसरे दखलअंदाजी होती है तो फिर कुछ अलग होता नजर आता है। अब ऐसा ही मामला दरभंगा से निकल कर सामने आ रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बहादुरपुर थानाक्षेत्र के खराजपुर-हाउसिंग बोर्ड मोहल्ला में गुरुवार को मुस्लिम युवती से प्रेम-विवाह करने वाले युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। यहां पेपर मिल थाना क्षेत्र के विकास यादव नामक युवक ने दिल्ली में एक मुस्लिम युवती से प्रेम-विवाह किया था। विकास की संदिग्ध स्थिति में मौत हो चुकी है। कोई विकास की मौत को हत्या बता रहा है तो कोई खुदखुशी की बात कर रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि लड़की मायके में ही रहने और खर्चा देने का दबाव बना रही थी।



बताया जा रहा है कि, अशोक पेपर मिल थानाक्षेत्र के बलहा गांव निवासी रामसतीश यादव के इकलौते पुत्र विकास यादव (20) को ससुराल वालों ने गंभीर स्थिति में डीएमसीएच में भर्ती कराया। सूचना पर स्वजन के पहुंचते ही ससुरालवाले अस्पताल से फरार हो गए। इस बीच इलाज दौरान विकास की मौत हो जाने से स्वजन में कोहराम मच गया। विकास के चाचा उपेंद्र यादव, चचेरा दादा रामस्वार्थ यादव आदि ने बताया कि विकास दिल्ली में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था।



जानकारी के अनुसार,युवक दिल्ली से कुछ दिन पहले अपने घर आया था। चार-पांच दिन पहले उसने घर के लोगों को जानकारी दी कि उसने दिल्ली में एक मुस्लिम लड़की से प्रेम विवाह कर लिया है। वह फिलहाल अपने मायके में है। वह उसके साथ आने को तैयार नहीं है। इस बीच लड़की ने गांव के मुखिया को फोन किया और कहा कि उसने विकास से प्रेम विवाह किया है, लेकिन वह खर्चा नहीं दे रहा है। मुखिया ने उसे समझौते के लिए बुलाया। हालांकि, ना तो लड़की आई और ना ही उसके घर वाले। आज अचानक सुबह आठ बजे के आस-पास लड़की ने विकास को फोन किया और अपने घर बुलाया, जहां घरवालों के सहयोग से विकास की जहर खिलाकर हत्या कर दी। लड़की कौन है, किसकी पुत्री है... इस संबंध में पूछने पर बताया कि उन लोगों को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।


उधर, स्वजन ने बताया कि विकास तीन बहनों में इकलौता भाई था। पिता भी दूसरे राज्य में रहकर मजदूरी करते हैं, जो सूचना पर घर के लिए रवाना हो गए हैं। उधर, थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी आशीष राज ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है। युवक के सल्फास की गोली खाने की सूचना पर उसे गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक परेशान चल रहा था। पूरे मामले पर कार्रवाई चल रही है। उधर, स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक लड़की को अपने घर ले जाने के लिए दबाव दे रहा था। जब लड़की जाने के लिए तैयार नहीं हुई तो उसके घर के सामने युवक ने जहर खा लिया। बहरहाल, पुलिस लड़की के घर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है। लड़की अपने घर से फरार है। उधर, पोस्टमार्टम दौरान हायाघाट विधायक रामचंद्र प्रसाद पहुंचकर स्वजन का ढाढ़स बढ़ाया।