ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

दरभंगा में वज्रपात से दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

DARBHANGA: जिले में मंगलवार की दोपहर तेज बारिश के साथ हुए वज्रपात में दो लोगों की मौत हो गई। वही दो महिला वज्रपात से झुलसकर घायल हो गई। जिनका इलाज स्थनीय स्वास्थ्य केंद्र पर च

दरभंगा में वज्रपात से दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: जिले में मंगलवार की दोपहर तेज बारिश के साथ हुए वज्रपात में दो लोगों की मौत हो गई। वही दो महिला वज्रपात से झुलसकर घायल हो गई। जिनका इलाज स्थनीय स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से तिलकेश्वर ओपी क्षेत्र के गोलमा गांव निवासी बौअन राय के 55 वर्षीय पुत्र जिबछ राय और इसी गांव के जिलेबी राय के 47 वर्षीय पुत्र प्रमोद राय की मौत हो गई।


स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक प्रमोद राय अपनी बड़ी पुत्री के शादी के लिए लड़का देखने खगड़िया गया था। खगड़िया से वापस अपने गाँव आने के क्रम में सपही और गोलमा गाँव के बीच जोरदार बारिश होने लगी। उसी क्रम में बिजली गिरने से दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग ने इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को देते हुए मौके पर पहुंचे। वही मौत की खबर से घरों में कोहराम मचा हुआ है। वही तिलकेश्वर ओपी प्रभारी अखिलेश कुमार राय ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तथा शोकाकुल परिवार सरकारी प्रावधान के अनुसार लाभ मिलेगा। 


वही दूसरी तरफ बिरौल प्रखंड के हनुमाननगर गांव में वज्रपात गिरने से दो महिला घायल होगी। घायल में हनुमाननगर गांव निवासी कैलू मुखिया के 45 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी बताई जा रही है। वही दूसरी महिला की पहचान भारती देवी के रुप में हुई है।  ग्रामीणों के अनुसार घटना उस वक्त घटी जब दोनों घर के आंगन में थी। तभी अचानक घर के बाहर वज्रपात हुई और दोनों महिला झुलस गई। जिसके बाद स्थानीय लोगो की मदद से दोनों घायल महिला को इलाज के लिए बिरौल प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता