ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

दरभंगा में नाव पर किया गया झंडोत्तोलन, बाढ़ पीड़ितों के बीच शान से फहरा तिरंगा

DARBHANGA : देश में आज स्वतंत्रता दिवस की 74वां सालगिरह मनाई जा रही है. पूरे हिंदुस्तान में ख़ुशी का माहौल है. बिहार में भी स्वतंत्रता दिवस काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है. बिह

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA :  देश में आज स्वतंत्रता दिवस की 74वां सालगिरह मनाई जा रही है. पूरे हिंदुस्तान में ख़ुशी का माहौल है. बिहार में भी स्वतंत्रता दिवस काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है. बिहार में बाढ़ की विभीषिका के बीच दरभंगा में नाव पर झंडोत्तोलन किया गया. बाढ़ पीड़ितों के बीच शान से तिरंगा को फहराया गया.


इस साल दरभंगा के लोग कोरोना संकट के साथ-साथ बाढ़ की त्रासदी भी झेल रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोगों में उत्साह की कोई कमी नहीं है. दरभंगा के मेकना बैदा पंचायत में नाव पर झंडोत्तोलन किया गया. मेकना बैदा पंचायत के मुखिया मोहम्मद कलाम ने नाव पर बच्चों के साथ तिरंगा फहराया. तिरंगे को हाथ में लेकर तैरते हुए पानी के दूसरे छोर पर भी फहराया गया.


दरभंगा में नाव पर किया गया झंडोत्तोलन, बाढ़ पीड़ितों के बीच शान से फहरा तिरंगा


मुखिया मोहम्मद कलाम ने कहा कि आज आजादी के दिन पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है. देश में आज 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है दरभंगा जिले में बाढ़ से लोगों का जीवन ट्रस्ट हो गया है. जो बच्चे बाढ़ से निकलकर स्कूल नहीं जा सकते थे. वैसी स्थित को देखते हुए उन्होंने नाव पर झंडोत्तोलन किया. देश के साथ-साथ पूरे दरभंगावासियों में भी जश्न और हर्षोल्लास का माहौल है.


दरभंगा में नाव पर किया गया झंडोत्तोलन, बाढ़ पीड़ितों के बीच शान से फहरा तिरंगा

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता