ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

दरभंगा में दर्दनाक हादसा, पानी भरे गड्ढे में डूबने से 3 बच्चों की मौत

DARBHANGA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के दरभंगा जिले से सामने आ रही है जहां पानी भरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. ग्रामीणों की मदद से तीनों के शवों को गड्ढे स

दरभंगा में दर्दनाक हादसा, पानी भरे गड्ढे में डूबने से 3 बच्चों की मौत
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के दरभंगा जिले से सामने आ रही है जहां पानी भरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. ग्रामीणों की मदद से तीनों के शवों को गड्ढे से बाहर निकाला गया . इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है. 


घटना बिरौल थाना क्षेत्र गौड़ा की है. बताया जा रहा है कि तीन बच्चे खेलते-खेलते अचानक पानी भरे गड्ढे में गिर गए. गड्ढा काफी गहरा था जिसमें डूबने से तीनों की मौत हो गई. मामले की सूचना जैसे ही लोगों को मिली तो हड़कंप मच गया. 


लोगों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों के शवों को गड्ढे से बाहर निकाला और परिजनों को जानकारी दी. बाद में जब परिजन मौके पर पहुंचे तो कोहराम मच गया. लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Prashant

FirstBihar संवाददाता