ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

‘जाति संप्रदाय से उठकर सोचेंगे तभी बिहार का विकास संभव’ दरभंगा में बोले IG विकास वैभव

DARBHANGA: दरभंगा में मिथिलांचल चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्री फेडरेशन के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आईजी विकास वैभव शामिल हुए। यह कार्यक्रम छोटे उद

‘जाति संप्रदाय से उठकर सोचेंगे तभी बिहार का विकास संभव’ दरभंगा में बोले IG विकास वैभव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा में मिथिलांचल चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्री फेडरेशन के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आईजी विकास वैभव शामिल हुए। यह कार्यक्रम छोटे उद्यमी और जो नया स्टार्टअप शुरू करने वाले हैं उनके लिए रखा गया था।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकास वैभव ने कहा कि बिहार विकसित तभी बनेगा, जब यहां के लोग जाति संप्रदाय से ऊपर उठकर यहां कैसे उद्योग लगे, कैसे उद्यमिता बढ़े इसके लिए चिंतन करें। मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि भले हमारी सामूहिक यात्रा दीर्घकालिक होगी परंतु साल 2047 तक विकसित भारत में एक ऐसे विकसित बिहार का निर्माण अवश्य करेगी। जिसमें शिक्षा, रोजगार अथवा स्वास्थ्य के लिए किसी को अन्यत्र न जाना पड़े।


शिक्षा, समता और उद्यमिता के लिए बिहार को जागरूक करने को लेकर आईपीएस अधिकारी ने कहा कि इस मुहिम का उद्देश्य अपने बिहार के गौरव के बारे में नई पीढ़ी को बताना है। उन्हें अपने क्षेत्र के गौरवशाली परंपरा को बताते हुए उसकी तरफ अग्रसर करना है। विकास वैभव ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जो प्राचीन इतिहास रचा था उसे आत्मसात करने की जरूरत है। कार्यक्रम में वैज्ञानिक डॉक्टर मनोज कुमार, चिंटू सिंह, आशीष झा समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।