ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

दरभंगा में जलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर अचानक गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद हुआ क्षतिग्रस्त… बाल-बाल बचे श्रद्धालु

Bihar News: दरभंगा के हायाघाट प्रखंड स्थित जलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर सोमवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय मंदिर में मौजूद करीब 25 श्रद्धालु सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद इलाके में दहशत...

दरभंगा में जलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर अचानक गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद हुआ क्षतिग्रस्त… बाल-बाल बचे श्रद्धालु
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां हायाघाट प्रखंड क्षेत्र के होरल पट्टी गांव स्थित प्रसिद्ध जलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर सोमवार सुबह आकाशीय बिजली गिर गई. ठनका गिरने से मंदिर का ऊपरी गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि इस घटना में मंदिर के अंदर मौजूद श्रद्धालुओं की जान बाल-बाल बच गई.


बताया जा रहा है कि घटना के समय मंदिर के अंदर करीब 25 श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर रहे थे. अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली मंदिर के गुंबद पर गिरी, जिससे वहां मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. लेकिन राहत की बात रही कि किसी भी श्रद्धालु को कोई चोट नहीं आई.


आकाशीय बिजली गिरने के बाद मंदिर के गुंबद का कुछ हिस्सा टूट गया और उसे काफी नुकसान पहुंचा है. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर परिसर में पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया.


स्थानीय लोगों ने बताया कि जलेश्वरनाथ महादेव मंदिर काफी पुराना और ऐतिहासिक मंदिर है. यह इलाके के लोगों की गहरी आस्था का केंद्र माना जाता है. यहां सिर्फ दरभंगा ही नहीं बल्कि बिहार के कई जिलों और पड़ोसी देश नेपाल से भी श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा करने पहुंचते हैं.


ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर में रोज बड़ी संख्या में लोग दर्शन और पूजा के लिए आते हैं, ऐसे में गुंबद के क्षतिग्रस्त होने के बाद इसकी जल्द मरम्मत जरूरी है.