ब्रेकिंग
‘हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार’... BPSC परीक्षा नियंत्रक के विवादित बोलट्रेन में सो रहे 78 वर्षीय यात्री की नाक चूहे ने काटी, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाईमिलावटी पेट्रोल के बड़े खेल का पर्दाफाश, सैकड़ों लीटर नकली ईंधन बरामद; तस्कर गिरफ्तारबिहार के हर जिले में जॉब फेयर..युवाओं के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम, BJP ने CM सम्राट के कदम का किया स्वागत महंगाई ने तोड़ी जनता की कमर: चीनी के बाद गुड़ हुआ महंगा, अब प्याज ने भी निकाले आंसू‘हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार’... BPSC परीक्षा नियंत्रक के विवादित बोलट्रेन में सो रहे 78 वर्षीय यात्री की नाक चूहे ने काटी, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाईमिलावटी पेट्रोल के बड़े खेल का पर्दाफाश, सैकड़ों लीटर नकली ईंधन बरामद; तस्कर गिरफ्तारबिहार के हर जिले में जॉब फेयर..युवाओं के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम, BJP ने CM सम्राट के कदम का किया स्वागत महंगाई ने तोड़ी जनता की कमर: चीनी के बाद गुड़ हुआ महंगा, अब प्याज ने भी निकाले आंसू

डॉक्टर के घर सनसनीखेज डकैती! बहू को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, बाल काटे; लाखों के गहने-नकदी लेकर फरार हुए बदमाश

Bihar Crime News: दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के घर हुई डकैती की वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। बदमाशों ने घर में घुसकर महिला को बंधक बनाया और लूटपाट की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी...

डॉक्टर के घर सनसनीखेज डकैती! बहू को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, बाल काटे; लाखों के गहने-नकदी लेकर फरार हुए बदमाश
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव में गुरुवार देर शाम एक होम्योपैथिक चिकित्सक के घर सनसनीखेज डकैती की वारदात सामने आई है. बदमाशों ने घर में अकेली मौजूद डॉक्टर की 22 वर्षीय पुत्रवधू को बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट की, उसके बाल काट दिए, हाथ-पांव बांधकर घसीटा और पीठ में इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया. इसके बाद घर से करीब पांच लाख रुपये के गहने और 35 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.


जानकारी के अनुसार, वारदात के समय होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. पवन मिश्रा की छोटी पुत्रवधू करिश्मा देवी अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ घर में अकेली थीं. इसी दौरान पांच बदमाश छत के रास्ते घर में घुस आए और महिला को बंधक बना लिया. विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की, बाल काट दिए और हाथ-पांव बांधकर घसीटा. आरोप है कि बदमाशों ने महिला की पीठ में इंजेक्शन भी लगाया, जिससे वह बेहोश हो गई.


बदमाशों ने वारदात के दौरान घर का टीवी तेज आवाज में चला दिया, ताकि महिला की चीख-पुकार और शोर बाहर तक न पहुंच सके. इसके बाद करीब 20 मिनट तक घर के तीन कमरों में उत्पात मचाया और दो गोदरेज अलमारियों का ताला तोड़कर कीमती सामान समेट लिया.


पीड़ित परिवार के अनुसार, बदमाश घर से लगभग पांच लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और 35 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए. लूटे गए सामान में मंगलसूत्र, टीका, नथिया, झुमका, पायल, बिछिया, अंगूठियां, चेन, कान के आभूषण, चाबी रिंग समेत कई कीमती जेवर शामिल हैं.


घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची. बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. वहीं, एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की.


घायल करिश्मा देवी को इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है. उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है.


पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.