ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Darbhanga Airport : दरभंगा एयरपोर्ट के लिए बडी खबर: इस नये एयरलाइंस ने दिल्ली-मुंबई के लिए सेवा शुरू करने का फैसला लिया, अब रोज 20 विमानों का होगा परिचालन

Darbhanga Airport : दरभंगा एयरपोर्ट से सफर करने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलने वाली है. नयी विमान कंपनी अकासा एयरलाइंस ने दरभंगा से दिल्ली और मुंबई रूट पर विमान परिचालन शुरू करने का फैसला लिया है. दरभंगा-दिल्ली रूट की फ्लाइट के लिए तो अकासा ने बुकिं

Darbhanga Airport
akasa air will start flights from darbhanga airport
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Darbhanga Airport : दरभंगा एयरपोर्ट से यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खबर है. एक नयी विमान कंपनी ने दरभंगा से दिल्ली और मुंबई के लिए विमान सेवा शुरू करने का ऐलान किया है. दरभंगा-दिल्ली नयी विमान सेवा के लिए तो मंजूरी भी मिल गयी है, वहीं मुंबई के लिए विमान सेवा की मंजूरी की प्रक्रिया भी जारी है. नयी विमान सेवा से दरभंगा एयरपोर्ट से यात्रा करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी.


अकासा एयरलाइंस शुरू करेगी विमान सेवा

दरभंगा एयरपोर्ट से नयी विमानन कंपनी अकासा एयरलाइंस की विमान सेवा अप्रैल से शुरू होने जा रही है. आकासा के विमान दरभंगा से दिल्ली के लिए पहली उड़ान भरेंगे. समर शेड्यूल में अकासा के विमानों का परिचालन तय हो गया है. अकासा की फ्लाइट रोज दिल्ली व मुंबई रूट पर सर्विस देगी. दोनों रूटों पर चार जहाज का आना- जाना होगा. 


बुकिंग शुरू हुई

अकासा को दिल्ली रूट पर उड़ान के लिए स्लॉट मिल चुका है और कंपनी ने बुकिंग भी शुरू कर दि है. मुंबई रूट के लिए भी हरी झंडी मिलने का इंतजार किया जा रहा है. इन दोनों रूट पर दरभंगा से एक साथ सेवा शुरू की जायेगी. मार्च में अकासा कंपनी दरभंगा हवाइ अड्डा पर अपना सेटअप तैयार कर लेगी. 


अब दरभंगा-दिल्ली की 8 उड़ान

दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा यात्री सफर करते हैं. हालांकि यात्रियों की संख्या काफी ज्यादा होने और विमान की संख्या कम होने के कारण किराया काफी ज्यादा होता है. लेकिन, अकासा एयरलाइंस की सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों को किफायती दर पर टिकट मिल सकेगा. वहीं, दरभंगा- दिल्ली के बीच विमानों की संख्या बढ़ने से पैसेंजरों को बेहतर विकल्प चुनने का मौका भी मिलेगा. 


अकासा ने बुकिंग शुरू की, ये है शुरूआती किराया

अकासा एयरलाइंस ने चार अप्रैल से शुरू होने वाली दरभंगा- दिल्ली फ्लाइट की बुकिंग शुरू कर दिया है. चार अप्रैल को दिल्ली से दरभंगा का टिकट 14452 रुपये है. यह विमान दिल्ली से सुबह 9 बजे टेकऑफ करेगा और 10:55 में दरभंगा लैंड करेगा. यही विमान दिन के 11:30 बजे दरभंगा से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा और दोपहर 13:25 में दिल्ली लैंड करेगा. चार अप्रैल को दरभंगा से दिल्ली का किराया 14 हजार 444 रुपया है.


दरभंगा हवाई अड्डा से रोज 20 फ्लाइट का परिचालन

30 मार्च से विमानों के परिचालन का समर शेड्यूल शुरू हो रहा है. समर शेड्यूल में दरभंगा हवाई अड्डा से विमानों की संख्या में बढ़ोतरी होगी. इस रूट पर स्पाइस जेट के चार, इंडिगो व अकासा एयरलाइंस के दो- दो विमानों की आवाजाही होगी. इस प्रकार रोजाना दिल्ली रूट पर आठ विमानों का आना- जाना होगा. अकासा एयरलाइंस की सेवा शुरू होने के बाद यहां से हर रोज करीब 20 फ्लाइटों का आना- जाना होगा. 

दरभंगा से सबसे अधिक विमान दिल्ली रूट पर चलाया जायेगा. इसके अलावा मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और हैदराबाद रूट पर सीधी विमान सेवा संचालित की जायेगी. विमानों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को लाभ होगा और उनकी संख्या में भी बढ़ोतरी होगी.