ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

चूल्हे की चिंगारी से घर में लगी आग, दो मासूम भाई जिंदा जले; परिवार में कोहराम

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा से एक दिलदहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां सुपौल बाजार स्थित हाट गाछी के सहनी टोला में चूल्हे से उड़ी चिंगारी से घर में लगी आग मे

चूल्हे की चिंगारी से घर में लगी आग, दो मासूम भाई जिंदा जले; परिवार में कोहराम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DARBHANGA :  बिहार के दरभंगा से एक दिलदहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां  सुपौल बाजार स्थित हाट गाछी के सहनी टोला में चूल्हे से उड़ी चिंगारी से घर में लगी आग में दो मासूम भाई जिंदा जल गए। जबकि इस घटना में इन बच्चों की मां भी बुरी तरह से घायल हो गई। इसका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। इस घटना के बाद परिजनों में मातम व्याप्त  है। 


वही, इस घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात करीब 10 बजे खाना बनाकर पूरा परिवार सो गया था। पड़ोस में बारात का इंतजार हो रहा था। तभी अशोक के घर में आग धधकती दिखाई दी। लोग जबतक आग पर काबू पाते तब तक दोनों बच्चे व उसकी मां बुरी तरह झुलस चुकी थी। हालांकि, काफी मशक्कत के बाद तीनों को घर से बाहर निकाला गया। इसके बाद एक बच्चा अंकुश की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि एक अन्य बच्चे अंकित ने इलाज के दौरान अस्पताल में दमतोड़ दिया।


इसके साथ ही इस हादसे के बाद शादी रोक दी गई। एसडीओ उमेश कुमार भारती ने बताया कि पीड़ित परिवार को पॉलीथिन के साथ 12 हजार रुपए का चेक उपलब्ध करा दिया गया है। दोनों मृतकों के पिता को अनुग्रह अनुदान राशि के चार-चार लाख रुपए का चेक भी उपलब्ध कराया गया है। इस घटना की खबर पूरे इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई। लोगों को जहां भी इसकी जानकारी मिली, सीधे मृतक के घर पहुंचने लगे। घटनास्थल पर परिजनों की चीख-पुकार से सभी की आंखों से आंसू टपक रहे थे। इस घटना ने अशोक सहनी के परिवार पर कहर ढा दिया है। मृतक की फुआ सीता देवी, अमला देवी एवं गीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।