ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

बिहार NDA में ऑल इज वेल, मंत्री जीवेश कुमार का दावा, 5 साल चलेगी सरकार

DARBHANGA : अरुणाचल प्रदेश में जदयू के 6 विधायकों के पाला बदलकर भाजपा में शामिल हो जाने के सवाल पर बिहार में भाजपा और जदयू के नेता असहज महसूस कर रहे हैं. ऐसा ही एक मामला दरभंग

बिहार NDA में ऑल इज वेल, मंत्री जीवेश कुमार का दावा, 5 साल चलेगी सरकार
Anamika
3 मिनट

DARBHANGA : अरुणाचल प्रदेश में जदयू के 6 विधायकों के पाला बदलकर भाजपा में शामिल हो जाने के सवाल पर बिहार में भाजपा और जदयू के नेता असहज महसूस कर रहे हैं. ऐसा ही एक मामला दरभंगा जिले के केवटी में हुआ, जहां  बिहार सरकार के पर्यटन, श्रम संसाधन और खनन मंत्री जीवेश कुमार ने इस सवाल पर कहा कि इसका बिहार में कोई असर नहीं पड़ेगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा वे बिहार में रहते हैं और यहीं से संबंधित सवाल पूछिए. 

दरअसल जीवेश कुमार कवीश्वर चंदा झा सम्मान समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे. जहां उनसे पत्रकारों ने अरुणाचल में हुई जदयू में टूट से जुड़ा सवाल किया तो उन्होंने कहा कि  बिहार में इसका कोई असर नहीं पड़ेगा. बिहार में एनडीए मजबूत है, यहां एनडीए की सरकार 5 साल तक चलेगी और खूब विकास करेगी.

मंत्री से जब राज्य में बालू के दाम में बेतहाशा वृद्धि से संबंधित सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बालू के मूल्य वृद्धि पर सरकार का सीधे-सीधे नियंत्रण नहीं है. उन्होंने कहा कि ज्यादा भारी ट्रकों के आवागमन पर नियंत्रण किया जा रहा है क्योंकि इससे सड़क और पुल जल्दी टूटते हैं. इसलिए ट्रक ऑनर एसोसिएशन बालू की किल्लत को बढ़ा-चढ़ा कर पेश कर रहे हैं. जल्द ही इसका वैकल्पिक उपाय खोजा जा रहा है. सरकार की नजर बालू की कीमत पर है और ऐसे उपाय किए जाएंगे ताकि बालू की कीमत नहीं बढ़े और इसकी कमी भी नहीं हो.

बता दें कि हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के 6 जदयू विधायक एक साथ पाला बदलकर भाजपा में चले गए थे. इससे बिहार में भाजपा-जदयू के रिश्तों पर बुरा असर पड़ा है. जदयू नाराज़ है और उसका शीर्ष नेतृत्व लगातार भाजपा पर हमलावर है. जबकि भाजपा की बिहार इकाई बचाव की मुद्रा में है और इस वाकये का बिहार में उनके रिश्तों पर कोई असर न पड़ने की बात कहते हुए सफाई दे रही है.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता