ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार : दफन की गई लड़की का शव कब्र से गायब, फिर 24 घंटे बाद हुआ कुछ ऐसा...

DARBHANGA : बिहार से एक अजीब घटना सामने आई है जहां एक दिन पहले दफनाया गया लड़की का शव कब्र से गायब हो गया. स्थानीय लोगों ने जब परिजनों को कब्र खुदी होने की जानकारी दी तो सभी दं

बिहार : दफन की गई लड़की का शव कब्र से गायब, फिर 24 घंटे बाद हुआ कुछ ऐसा...
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DARBHANGA : बिहार से एक अजीब घटना सामने आई है जहां एक दिन पहले दफनाया गया लड़की का शव कब्र से गायब हो गया. स्थानीय लोगों ने जब परिजनों को कब्र खुदी होने की जानकारी दी तो सभी दंग रह गए. इलाके में कब्र से शव गायब होने की खबर से सनसनी फैल गई. 


यह घटना जिले के कुशेश्वर स्थान थाना क्षेत्र इलाके से जुड़ा है जहां दफनाया गया लड़की का शव 24 घंटे बाद कब्र से गायब हो गया. जिसका बेर पंचायत के कुमारी गांव इलाके की है. लाश के गायब होने के मामले में सूचना मिलने पर मौके पर परिवार के साथ गांव वालें भी मौके पर पहुंचे और शव को खीजने लगे. मिली जानकारी के अनुसार बेर पंचायत के में कुमारी गांव के रहने वाले मोहम्मद जाकिर की 15 सालकी बेटी सगीरा खातून विगत दो महीना से बीमार रह रही थी जिसके बाद उसकी मौत हो गई. 


बताया जा रहा है लड़की को बुखार था जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई. परिवार वालों ने बताया कि इलाज के बाद भी सगीरा को बचाया नहीं जा सका. शनिवार को खातून की इलाज के दौरान मौत हो गई थी जिसे परिजनों ने गांव के पास ही कब्रिस्तान में शनिवार को दफना दिया था. वहीं रविवार को सुबह गांव वाले ने जब कब्र खुदी देखि तो इसकी सूचना परिजनों की दी. जिसके बाद वहां परिजन पहुंचे जहां उन्होंने देखा कि कब्र खुदी हुई थी और लड़की का शव गायब  था. फिर काफी खोजबीन के बाद कब्र से कुछ दूरी पर ही झाड़ी में लड़की का शव मिला तो उसे दोबारा कब्र में दफनाया गया.





टैग्स