ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

मंत्री संजय झा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, बागमती नदी का कटान तेज होने पर जताई चिंता

DARBHANGA : बागमती नदी के दो तरफ बसी दरभंगा शहर की ड़ी आबादी इन दिनों बाढ़ और कटाव से पीड़ित है. लोग इस समस्या के समाधान के लिए सरकार से लगातार गुहार लगाते रहे हैं. लोगों की स

मंत्री संजय झा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, बागमती नदी का कटान तेज होने पर जताई चिंता
First Bihar
3 मिनट

DARBHANGA : बागमती नदी के दो तरफ बसी दरभंगा शहर की ड़ी आबादी इन दिनों बाढ़ और कटाव से पीड़ित है. लोग इस समस्या के समाधान के लिए सरकार से लगातार गुहार लगाते रहे हैं. लोगों की समस्या सुनने के लिए बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा रविवार को ने दरभंगा पहुंचे. उन्होंने शहर के रत्नोपट्टी में बागमती नदी के कटाव प्रभावित इलाके का दौरा किया. 


मंत्री मंत्री संजय झा के साथ दरभंगा के नगर विधायक संजय सरावगी, जल संसाधन विभाग के इंजीनियर और पटना की विभागीय टेक्निकल टीम के सदस्य मौजूद थे. स्थानीय लोगों ने मंत्री को अपनी समस्या से अवगत कराया. मंत्री संजय झा ने लोगों को अगले साल बाढ़ आने के पहले कटाव की समस्या का समाधान कर देने का आश्वासन दिया.


स्थानीय मदन राय ने कहा कि शहर की एक बड़ी आबादी हर साल भीषण बाढ़ और कटाव का दंष झेलती है. उन्होंने कहा कि शुभंकरपुर से लेकर रत्नोपट्टी तक के इलाके के लोग हर साल बाढ़ और कटाव की समस्या झेलते रहे हैं. इसलिए मंत्री जी यहां दौरा करने आए थे. उन्होंने कहा कि मंत्री जी ने आश्वासन दिया है कि अगले साल बाढ़ आने के पहले तक इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर इस समस्या का समाधान नेपाल से बातचीत के जरिए होता है तो इसके लिए वे दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर से केंद्र और नेपाल सरकार के बीच वार्ता कर बाढ़ की समस्या का समाधान कराने की गुजारिश करेंगे.


उधर, पत्रकारों से बात करते हुए बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा कि बागमती नदी के किनारे रहने वाले लोगों को कटाव की समस्या से जूझना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि  इस साल नदी में पानी कम होने के बाद वे  पटना से विभाग की एक टेक्निकल टीम भेजेंगे, जो समाधान का उपाय निकालेगी. मंत्री ने कहा कि आज भी उन्होंने विभाग के अभियंताओं और टेक्निकल टीम के सदस्यों से इस मुद्दे पर विचार-विमर्श किया है. उन्होंने कहा कि अगले साल बाढ़ आने के पहले तक इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता