ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

'तेजस्वी प्रण' पर संजय झा ने ली चुटकी: कहा- ये लोग 15 साल में ना जाने कितने लोगों का प्राण ले लिये

महागठबंधन के घोषणापत्र ‘तेजस्वी प्रण’ पर जेडीयू नेता संजय झा का तंज — बोले, “ये लोग 15 साल में कितने लोगों का प्राण ले चुके हैं, प्राण दिये नहीं थे।” गिरिराज सिंह ने भी इसे झूठ का पुलिंदा बताया।

बिहार
महागठबंधन ने जारी किया घोषणापत्र
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: एक ओर जहां केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महागठबंधन के घोषणापत्र ‘तेजस्वी प्रण’ को झूठ का पुलिंदा बताया। कहा कि तेजस्वी यादव ने पिछले वादे पूरे नहीं किए, जनता को फिर भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है। वही दूसरी ओर जेडीयू नेता संजय झा ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा कि ये लोग 15 साल पहले ही बिहार का प्राण ले चुके हैं। अब तेजस्वी प्रण जारी कर रहे हैं। 


बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है, जिसका नाम ‘तेजस्वी प्रण’ रखा गया है। मेनिफेस्टो में हर घर सरकारी नौकरी,माई बहिन योजना, 200 यूनिट मुफ्त बिजली के वादों के अलावे कुछ नई घोषणाएं की गई है। वही तेजस्वी यादव ने बिहार को नंबर वन स्टेट बनाने का संकल्प लिया है। तेजस्वी प्रण को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महागठबंधन और तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला है। 


उन्होंने कहा कि महागठबंधन का घोषणापत्र झूठ का पुलिंदा है। वही जेडीयू नेता संजय झा ने महागठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए इस घोषणापत्र को ‘प्राण’ की संज्ञा दी है। उन्होंने कहा, “15 साल के उनके शासन में कितने लोगों के प्राण लिए गए थे। दंगे, जातीय हिंसा, लूट और अपहरण चरम पर थे। लोग मजबूर होकर बिहार छोड़ भाग गए थे। 


संजय झा ने आगे कहा कि इन लोगों ने तो पहले ही बिहार का प्राण ले लिया था, बिहार के लिए ‘प्राण’ दिये नहीं थे। 15 साल ना जाने ये लोग कितने लोगों का प्राण ले लिये थे। यहां कितना दंगा, जातीय हिंसा, किडनैपिंग इनके राज्य में हुआ। जिसके डर से लोग बिहार छोड़कर भाग गये थे। इन लोगों ने बिहार का प्राण ले लिया था। इनसे लोग त्राहिमाम हो गये थे। अब तेजस्वी प्रण जारी कर रहे हैं और बड़ी-बड़ी घोषणा कर रहे हैं।