ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

बिहार : कोरोना संक्रमण के बीच DMCH से आयी चिंता वाली खबर, 24 घंटे में 4 बच्चों की मौत

DARBHANGA: बिहार में कम होते कोरोना संक्रमण के बीच दरभंगा से एक चिंता वाली खबर सामने आई है। दरभंगा के डीएमसीएच में पिछले 24 घंटे के दौरान 4 बच्चों की मौत हो गई है। इनमें से ए

बिहार : कोरोना संक्रमण के बीच DMCH से आयी चिंता वाली खबर, 24 घंटे में 4 बच्चों की मौत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DARBHANGA:  बिहार में कम होते कोरोना संक्रमण के बीच दरभंगा से एक चिंता वाली खबर सामने आई है। दरभंगा के डीएमसीएच में पिछले 24 घंटे के दौरान 4 बच्चों की मौत हो गई है। इनमें से एक बच्चे की कोरोना से मौत के बाद अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या कोरोना वायरस की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है।


दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रिंसिपल के मुताबिक जिन बच्चों की मौत हुई है। उनमें से ज्यादातर को सांस लेने में परेशानी थी। कुछ बच्चों में निमोनिया जैसे लक्षण भी थे। लेकिन एक बच्चा कोरोना वायरस से संक्रमित था। अस्पताल के मुताबिक 4 बच्चों में से एक बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जबकि बाकी तीन बच्चे कोरोना नेगेटिव थे।


आपको बता दें कि दरभंगा के डीएमसीएच में ही जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव का इलाज चल रहा है। सबसे पहले उन्होंने ही ट्वीट करते हुए दरभंगा में 4 बच्चों की मौत की खबर दी थी। इसके बाद समाचार एजेंसी एएनआई ने दरभंगा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल से बातचीत की और उसके हवाले से अब 24 घंटे में 4 बच्चों की मौत की पुष्टि हो गई है। अब लोगों के मन के अंदर यह डर समा गया है कि कहीं कोरोना वायरस ने तो फिर दस्तक नहीं दी। आपको बता दें कि विशेषज्ञ लगातार यह कह रहे हैं कि कोरोना वायरस में बच्चों की जान पर खतरा होगा। बिहार में अब तक के संक्रमण के जितने मामले सामने आए हैं। उसमें बच्चों की मौत का मामला बेहद कम रहा है। यह पहली बार हुआ है कि दरभंगा में 4 बच्चों की मौत 24 घंटे के अंदर हुई है और इसमें एक बच्चा कोरोना संक्रमित था।


रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता