ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

बड़ी खबर: घरेलू कलह में एक ही परिवार के तीन लोगों ने खाया जहर, एक की मौत

DARBHANGA: बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। एक की मौत हो गई है जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पारिवारिक

बड़ी खबर: घरेलू कलह में एक ही परिवार के तीन लोगों ने खाया जहर, एक की मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA: बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। एक की मौत हो गई है जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पारिवारिक कलह में युवक, उसकी मां और बहन ने जहर खा लिया है। घटना रैयाम थाना क्षेत्र के फूलकाही गांव की है।


मृतक की पहचान फूलकाही गांव निवासी 20 वर्षीय रोहित साहू के रूप में की गई है। जबकि रोहित की मां 65 वर्षीय मीना देवी और उसकी 15 साल की बहन खुशी कुमारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह में शुक्रवार की दोपहर तीनों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। रोहित तमिलनाडु में मजदूरी करता है। बीते गुरुवार को ही वह तमिलनाडु से अपने घर पहुंचा था।


शुक्रवार की दोपहर किसी बात को लेकर उसका अपनी मां और बहन से विवाद हो गया था। जिसके बाद गुस्से में आकर तीनों ने एक साथ जहर खा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने तीनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने तीनों को डीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान रोहित की मौत हो गई, जबकि मां-बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।