ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में ताबड़तोड़ फायरिंग: ₹25 हजार के इनामी अपराधी राकेश यादव के भाई दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या8 दिन बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए तेजस्वी, ट्वीट कर सीवान हिंसा पर सरकार को घेरा, पुलिस फायरिंग की जांच और कार्रवाई की मांगसीवान हिंसा के बाद इंटरनेट और सोशल मीडिया पर 24 घंटे की रोक, मुजफ्फरपुर-औरंगाबाद से बैन हटाBihar Transfer Posting: बिहार के 15 जिलों में सब रजिस्ट्रार की पोस्टिंग, जून माह में नहीं हो पाया था तबादला...प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हुआ ऐलानसीतामढ़ी में ताबड़तोड़ फायरिंग: ₹25 हजार के इनामी अपराधी राकेश यादव के भाई दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या8 दिन बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए तेजस्वी, ट्वीट कर सीवान हिंसा पर सरकार को घेरा, पुलिस फायरिंग की जांच और कार्रवाई की मांगसीवान हिंसा के बाद इंटरनेट और सोशल मीडिया पर 24 घंटे की रोक, मुजफ्फरपुर-औरंगाबाद से बैन हटाBihar Transfer Posting: बिहार के 15 जिलों में सब रजिस्ट्रार की पोस्टिंग, जून माह में नहीं हो पाया था तबादला...प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हुआ ऐलान

Bihar News: बिहार में बाल सुधार गृह में नाबालिग लड़के की संदिग्ध मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप

Bihar News: दरभंगा के बाल सुधार गृह में किशोर की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। लड़के का शव शौचालय में मिला है। घटना के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र स्थित बाल सुधार गृह में एक किशोर की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है। मृत किशोर को सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में चोरी के एक मामले में बंद किया गया था। उसका शव शौचालय में मिला, जिसके बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया।


घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी बाल सुधार गृह पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला है, लेकिन मामला आत्महत्या या हत्या का हो सकता है। किशोर के परिजनों को सूचना दे दी गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


इस घटना ने बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला प्रशासन ने तुरंत एक उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने का फैसला लिया है। इस जांच में सुधार गृह के कर्मचारियों और चिकित्सकों से पूछताछ की जाएगी। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता