ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

दरभंगा में गैस सिलेंडर ब्लास्ट: 3 की मौत 8 झुलसे, खाना बनाने के दौरान धमाका

दरभंगा में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा, 3 लोगों की मौत और 8 घायल। खाना बनाते समय आग लगने से पूरा घर जल गया, राहत और बचाव कार्य जारी।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA:इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के दरभंगा जिले से आ रही है, जहां सुंदरपुर स्थित तेनु पेड़ के पास रविवार की शाम हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बेचन दास के घर में खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। जिसके बाद सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस भयावह हादसे में कुल आठ लोग बुरी तरह झुलस गए।


घटना में तीन की मौत

 सभी घायलों को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। लेकिन इस दर्दनाक घटना में इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।


मृतकों की पहचान गोविंद दास, मिसु कुमारी और तीन महीने के मासूम के रूप में हुई है। वहीं बेचन दास, उनके दूसरे बेटे गोविंद, एक पड़ोसी आदित्य सहित एक अग्निशमन विभाग के अधिकारी भी घायल हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।


इलाके में पसरा मातम

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में अहम भूमिका निभाई और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस भीषण अग्निकांड से इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

दरभंगा से मनोज की रिपोर्ट

टैग्स