ब्रेकिंग
20 हजार रुपये घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार, होटल में चल रही थी डीलगांधी सेतु के पास बड़ा नाव हादसा, बोल्डर से टकराकर गंगा में डूबी नाव; आधा दर्जन लोग लापताजो दलितों से टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा: पटना में दलित संगठनों का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग पर चढ़कर लगाए नारेदूध समझकर फिनाइल से बना दी चाय... एक घूंट पीते ही बिगड़ी 3 छात्राओं की हालत, आनन-फानन में भागलपुर रेफरBDO के ठिकानों पर चल रही EOU की बड़ी रेड खत्म, दरभंगा में छापेमारी के दौरान क्या-क्या मिला?20 हजार रुपये घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार, होटल में चल रही थी डीलगांधी सेतु के पास बड़ा नाव हादसा, बोल्डर से टकराकर गंगा में डूबी नाव; आधा दर्जन लोग लापताजो दलितों से टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा: पटना में दलित संगठनों का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग पर चढ़कर लगाए नारेदूध समझकर फिनाइल से बना दी चाय... एक घूंट पीते ही बिगड़ी 3 छात्राओं की हालत, आनन-फानन में भागलपुर रेफरBDO के ठिकानों पर चल रही EOU की बड़ी रेड खत्म, दरभंगा में छापेमारी के दौरान क्या-क्या मिला?

BDO के ठिकानों पर चल रही EOU की बड़ी रेड खत्म, दरभंगा में छापेमारी के दौरान क्या-क्या मिला?

दरभंगा में BDO आनंद कुमार विभूति के ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में EOU की छापेमारी खत्म हो गई। तलाशी के दौरान जेवरात के बिल, महत्वपूर्ण दस्तावेज, कई बैंकों के ATM कार्ड और बैंक से जुड़ी जानकारी मिलने की बात सामने आई है।

EOU Raid Bihar
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

EOU Raid Bihar: बिहार के दरभंगा में BDO आनंद कुमार विभूति के ठिकानों पर EOU की छापेमारी समाप्त हो गई है। छापेमारी खत्म होने के बाद EOU के DSP ने मीडिया से बातचीत की और कार्रवाई से जुड़ी जानकारी साझा की।



DSP मिथिलेश कुमार जायसवाल ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति की सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई। दरभंगा स्थित BDO के आवास की तलाशी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामान मिले हैं। तलाशी के दौरान घर से कीमती जेवरात से जुड़े कागजात बरामद किए गए हैं। 



इनमें ब्रांडेड दुकानों से खरीदे गए जेवरात के बिल और अन्य दस्तावेज शामिल हैं। इसके अलावा कई बैंकों के ATM कार्ड और बैंक से संबंधित डिटेल भी जांच टीम को मिली है। EOU की टीम ने BDO के कार्यालय में भी छापेमारी और दस्तावेजों की जांच की। 



DSP के मुताबिक, शिकायत में आय से अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने से संबंधित जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों और अन्य सामानों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद संपत्ति और दस्तावेजों का संबंध मामले से किस तरह है।

रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता