ब्रेकिंग
पूर्व सांसद नगीना राय हत्याकांड में 35 साल बाद बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के बेटे समेत दो दोषी करार✦RCD के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के बैंक लॉकर में मिला एक किलो से अधिक सोना, विजिलेंस ने एक CO के लॉकर को भी खंगाला✦बेटी की शादी के बाद मीडिया के सामने आए अनंत सिंह, सरेंडर से लेकर अगला प्लान तक बताया; नीतीश कुमार को लेकर कही अहम बात✦मिड डे मील योजना में बड़ा बदलाव: इस दिन से बंद होंगी आउटसोर्सिंग एजेंसियों की सेवाएं, हजारों कर्मियों पर सीधा असर✦EOU का बड़ा प्रहार, भगत यादव अपनी ब्लॉक प्रमुख पत्नी के साथ गिरफ्तार, 76 लाख कैश ,जमीन के 106 डीड बरामद...✦पूर्व सांसद नगीना राय हत्याकांड में 35 साल बाद बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के बेटे समेत दो दोषी करार✦RCD के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के बैंक लॉकर में मिला एक किलो से अधिक सोना, विजिलेंस ने एक CO के लॉकर को भी खंगाला✦बेटी की शादी के बाद मीडिया के सामने आए अनंत सिंह, सरेंडर से लेकर अगला प्लान तक बताया; नीतीश कुमार को लेकर कही अहम बात✦मिड डे मील योजना में बड़ा बदलाव: इस दिन से बंद होंगी आउटसोर्सिंग एजेंसियों की सेवाएं, हजारों कर्मियों पर सीधा असर✦EOU का बड़ा प्रहार, भगत यादव अपनी ब्लॉक प्रमुख पत्नी के साथ गिरफ्तार, 76 लाख कैश ,जमीन के 106 डीड बरामद...

दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती

दरभंगा में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) के 37 जवानों के बीमार होने से कैंप में हड़कंप मच गया। मॉक ड्रिल के बाद धुएं के संपर्क और खाना खाने के बाद जवानों की तबीयत बिगड़ने की सूचना है। सभी को DMCH में भर्ती कराया गया है।

बिहार न्यूज
37 जवानों की बिगड़ी तबीयत
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: इस वक्त की बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है, जहां बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) के 37 जवानों के बीमार होने की खबर से कैंप में हड़कंप मच गया। सभी जवानों को इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) की इमरजेंसी में लाया गया है।


BSAP के समादेष्टा रविश कुमार ने बताया कि आज कैंप में मॉक ड्रिल आयोजित किया गया था। इसके बाद धुएं के संपर्क में आने और खाना खाने के बाद कुछ जवानों की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिली।


समादेष्टा ने सात जवानों की तबीयत खराब होने की पुष्टि की है। वहीं, अन्य जवानों को एहतियात के तौर पर जांच और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।


फिलहाल सभी जवानों का DMCH में इलाज चल रहा है। एक साथ बड़ी संख्या में BSAP जवानों के बीमार होने की सूचना के बाद कैंप में अफरा-तफरी का माहौल है।


जवानों की तबीयत बिगड़ने की वास्तविक वजह क्या है, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल प्रशासन और पुलिस की ओर से मामले की विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्तीदरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्तीदरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती

दरभंगा से गिरिश कुमार की रिपोर्ट