ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में ताबड़तोड़ फायरिंग: ₹25 हजार के इनामी अपराधी राकेश यादव के भाई दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या8 दिन बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए तेजस्वी, ट्वीट कर सीवान हिंसा पर सरकार को घेरा, पुलिस फायरिंग की जांच और कार्रवाई की मांगसीवान हिंसा के बाद इंटरनेट और सोशल मीडिया पर 24 घंटे की रोक, मुजफ्फरपुर-औरंगाबाद से बैन हटाBihar Transfer Posting: बिहार के 15 जिलों में सब रजिस्ट्रार की पोस्टिंग, जून माह में नहीं हो पाया था तबादला...प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हुआ ऐलानसीतामढ़ी में ताबड़तोड़ फायरिंग: ₹25 हजार के इनामी अपराधी राकेश यादव के भाई दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या8 दिन बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए तेजस्वी, ट्वीट कर सीवान हिंसा पर सरकार को घेरा, पुलिस फायरिंग की जांच और कार्रवाई की मांगसीवान हिंसा के बाद इंटरनेट और सोशल मीडिया पर 24 घंटे की रोक, मुजफ्फरपुर-औरंगाबाद से बैन हटाBihar Transfer Posting: बिहार के 15 जिलों में सब रजिस्ट्रार की पोस्टिंग, जून माह में नहीं हो पाया था तबादला...प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हुआ ऐलान

Bihar News: दरभंगा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिखाए बगावती तेवर, मैथिली ठाकुर की उम्मीदवारी का किया विरोध

Bihar News: दरभंगा के अलीनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि बाहरी प्रत्याशी को टिकट दिया गया, तो वे सामूहिक इस्तीफा देंगे। कार्यकर्ताओं ने स्थानीय प्रतिनिधि की मांग करते हुए पार्टी नेतृत्व से अपील की है।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले दरभंगा के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को अंतर्कलह का सामना करना पड़ सकता है। क्षेत्र के स्थानीय भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि पार्टी ने यहां बाहरी उम्मीदवार को टिकट दिया, तो वे पार्टी से सामूहिक इस्तीफा दे देंगे और समर्थन वापस ले लेंगे। उनका सीधा इशारा मैथिली ठाकुर की तरफ था।


कार्यकर्ताओं का कहना है कि पिछले पांच वर्षों में क्षेत्रीय विकास पूरी तरह ठप रहा और जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। अब वे केवल स्थानीय, जवाबदेह और सक्रिय नेता को ही प्रतिनिधि के रूप में देखना चाहते हैं। इस विरोध के केंद्र में मैथिली ठाकुर का नाम भी सामने आया है, जिनके कथित रूप से टिकट की चर्चा चल रही है।


स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने बाहरी उम्मीदवार स्वीकार नहीं के नारे लगाए और कहा कि पिछले पांच सालों में यहां की जनता को जीरो काम मिला है। अब हम केवल लोकल विधायक को ही चुनेंगे। यदि पार्टी ने बाहर का प्रत्याशी उतारा, तो हम सभी पार्टी छोड़ देंगे।


एक भाजपा नेता ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि स्थानीय विधायक होने पर जनता अपनी बात कह पाती है, लेकिन बाहरी उम्मीदवार से संवाद टूट जाता है। उन्होंने प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व से अपील की कि वे दिल्ली से नाम थोपने की बजाय स्थानीय नेता को टिकट दें, जिससे जनता से सीधा जुड़ाव बना रहे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता