ब्रेकिंग
‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहाली‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहाली

​Bihar News: बिहार में युवाओं की खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, थाने के पास हो रहा मौत का खेल; पुलिस बेखबर

​Bihar News: बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर NH-22 पर युवाओं द्वारा की गई खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो सराय थाना से महज 300 मीटर की दूरी पर शूट हुआ, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-22) पर युवाओं द्वारा की गई खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह वीडियो सराय थाना से महज 300 मीटर की दूरी पर शूट किया गया है, और बावजूद इसके पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।


दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवा तेज रफ्तार बाइकों और चार पहिया वाहनों पर खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। यह स्टंटबाजी सड़क सुरक्षा नियमों को खुलेआम चुनौती देती है और कई लोगों की जान जोखिम में डाल सकती है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों में काफी नाराज़गी देखी जा रही है। 


स्थानीय लोगों का कहना है कि हाजीपुर और सराय के बीच NH-22 पर कई अलग-अलग स्थानों पर इस तरह की स्टंटबाजी लगातार होती रही है, लेकिन स्थानीय पुलिस इस पर कोई कार्रवाई नहीं करती। यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि थाने के इतनी नजदीक ऐसी घटनाएं कैसे हो रही हैं और पुलिस को कैसे कोई जानकारी नहीं मिल रही।


लोगों का यह भी आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के चलते युवाओं को कानून और सुरक्षा की चिंता नहीं रह गई है, और वे सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए जानलेवा स्टंट कर रहे हैं। वहीं NH-22 जैसे व्यस्त हाईवे पर इस प्रकार की गतिविधियां कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं।


हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि 'फर्स्ट बिहार झारखंड' नहीं करता है, लेकिन इसकी गंभीरता को देखते हुए प्रशासन को इस पर तत्काल संज्ञान लेने की ज़रूरत है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं रोकी जा सकें।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता