ब्रेकिंग
BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦आधी रात DIG ने किया औचक निरीक्षण, थाने से गायब मिले 5 सिपाही और मुंशी; सभी पर गिरी गाज✦जन्मदिन मनाने बोकारो गया परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर; 2 लाख कैश समेत लाखों का माल कर दिया साफ✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦आधी रात DIG ने किया औचक निरीक्षण, थाने से गायब मिले 5 सिपाही और मुंशी; सभी पर गिरी गाज✦जन्मदिन मनाने बोकारो गया परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर; 2 लाख कैश समेत लाखों का माल कर दिया साफ

डांसर के साथ शराब पीकर नाचने वाले थाना प्रभारी बर्खास्त, सहरसा में दिखा एक्शन

SAHARSA : सहरसा के सदर थाने में तैनात थाना प्रभारी जयशंकर प्रसाद को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. जयशंकर प्रसाद का एक वीडियो इसी साल फरवरी महीने में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था,

डांसर के साथ शराब पीकर नाचने वाले थाना प्रभारी बर्खास्त, सहरसा में दिखा एक्शन
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA : सहरसा के सदर थाने में तैनात थाना प्रभारी जयशंकर प्रसाद को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. जयशंकर प्रसाद का एक वीडियो इसी साल फरवरी महीने में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद उन्हें पहले ही सस्पेंड किया जा चुका था और अब उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. सहरसा के पुलिस अधीक्षक ने जयशंकर प्रसाद के खिलाफ लगे आरोपों को सही पाते हुए उन्हें दोषी करार दिया है और बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब और एस मौज करना थाना प्रभारी को भारी पड़ गया है.



दरअसल, बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद दारोगा जी शराब के नशे में शबाब के साथ झूमते नाचते अश्लील मुद्रा में दिखे थे. सहरसा जिले के सदर थाना के थानाध्यक्ष जय शंकर प्रसाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. वायरल वीडियो और तस्वीर में देखा गया था कि थानाध्यक्ष बार बालाओं के साथ शराब के नशे में चूर होकर ठुमके लगा रहे थे और इस दौरान अश्लील हरकत करने से परहेज भी नहीं कर रहे थे.




अब इस मामले पर बड़ा एक्शन लिया गया. अब सहरसा के सदर थाने में तैनात थाना प्रभारी जयशंकर प्रसाद को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. 

डांसर के साथ शराब पीकर नाचने वाले थाना प्रभारी बर्खास्त, सहरसा में दिखा एक्शन


टैग्स