ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

दानापुर में हो रहा स्पेशल ट्रेन का इंतजार, फर्स्ट बिहार की Live रिपोर्ट देखिए..

PATNA : कोटा में फंसे बिहारी छात्रों को लेकर 09771 दानापुर-जयपुर माइग्रेट ट्रेन आज पटना पहुंचने वाली है. 1240 पैसेंजर को लेकर जयपुर से चली स्पेशल ट्रेन आज 12 बजकर

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA :  कोटा में फंसे बिहारी छात्रों को लेकर  09771 दानापुर-जयपुर माइग्रेट ट्रेन आज पटना पहुंचने वाली है. 1240 पैसेंजर को लेकर जयपुर  से चली स्पेशल ट्रेन आज 12 बजकर 45 मिनट पर दानापुर स्टेशन पहुंचने वाली है. जिसका इंतजार दानापुर स्टेशन पर किया जा रहा है. 

फर्स्ट बिहार की टीम आज दानापुर पहुंच हालात का जायजा लेने पहुंची. स्टेशन पर सुबह से ही मेडिकल की टीम मौजूद है. वहां बताया गया कि जो भी लोग ट्रेन से दानापुर पहुंचेंगे उनकी स्क्रिनिंग की जाएगी. दानापुर के पास ही जगजीवन स्टेडियम हैं, सभी को स्क्रिनिंग के बाद वहां ले जाया जाएगा औऱ वहां से सभी को बसों से अपने-अपने जिलों के लिए भेज दिया जाएगा.

संदिग्ध लोगों के लिए स्पेशल तैयारी की गई है. उन्हें  रोक कर आइशोलेट कर दिया जाएगा.  इससके साथ ही जो भी लोग आ रहे हैं उन्हें क्वारंटाइन सेंटर के साथ ही साथ घर में 21 दिनों के लिए क्वारंटाइन रहना होगा. इसके साथ ही फर्स्ट बिहार की टीम आपसे अपील करती है कि आप सभी सरकार के साथ सहयोग करें और अपनी जांच करा कर संयम के साथ घर में ही 21 दिनों के लिए क्वारंटाइन रहे. समझदारी भरा आपका एक कदम पूरे परिवार और समाज की रक्षा कर सकता है. 

बता दें कि लॉकडाउन के कारण कोटा में बिहार के हजारों छात्र फंसे हुए थे. जिसे लेकर छात्र वहां से लगातार घर बुलाने की गुहार कर रहे थे. गृह मंत्रालय के आदेश के बाद शुक्रवार को जयपुर से चली पहली ट्रेन आज छात्रों को लेकर पटना के दानापुर पहुंचने वाली है. जिसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं. 





रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Aryan Anand

FirstBihar संवाददाता