ब्रेकिंग
बिहार से यूपी का सफर होगा आसान! जल्द शुरू होगा नया फोरलेन हाईवे, इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहितबिहार के इन NH पर सफर हुआ महंगा, टोल प्लाजा पर सभी वाहनों की दरों में बड़ी बढ़ोतरीBihar News : पटना रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! दानापुर-पटना के बीच बनेगी तीसरी-चौथी रेल लाइन, 22 नई ट्रेनें चलेंगीBihar News : सोमवार को पटना में सफर करना है? पहले देख लें कौन-कौन सी सड़कें बंद हैं, नहीं तो फंस जाएंगेBihar Weather Today: अगस्त में भी नहीं बरसे बदरा, बिहार में 43% बारिश की कमी; अल नीनो ने बढ़ाई किसानों की चिंताबिहार से यूपी का सफर होगा आसान! जल्द शुरू होगा नया फोरलेन हाईवे, इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहितबिहार के इन NH पर सफर हुआ महंगा, टोल प्लाजा पर सभी वाहनों की दरों में बड़ी बढ़ोतरीBihar News : पटना रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! दानापुर-पटना के बीच बनेगी तीसरी-चौथी रेल लाइन, 22 नई ट्रेनें चलेंगीBihar News : सोमवार को पटना में सफर करना है? पहले देख लें कौन-कौन सी सड़कें बंद हैं, नहीं तो फंस जाएंगेBihar Weather Today: अगस्त में भी नहीं बरसे बदरा, बिहार में 43% बारिश की कमी; अल नीनो ने बढ़ाई किसानों की चिंता

दानापुर रेलवे स्टेशन पर लगी भीषण आग, फर्नीचर और जरूरी पेपर जलकर राख, बाल-बाल बचे स्टाफ

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग कार्यालय में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई. बताया जाता है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से

दानापुर रेलवे स्टेशन पर लगी भीषण आग, फर्नीचर और जरूरी पेपर जलकर राख, बाल-बाल बचे स्टाफ
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग कार्यालय में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई. बताया जाता है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी. हालांकि, ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने नोटों से भरे काउंटर को आग की तेज लपटों से बचा लिया लेकिन फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गए. इधर, घटना के करीब 20 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए. करीब आधे घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग काबू पर काबू पा लिया. 


घटना दानापुर रेलवे स्टेशन की है. बताया जा रहा है कि ग्राउंड फ्लोर स्थित टिकट बुकिंग कार्यालय में अचानक आग लग गई. अगलगी से बुकिंग काउंटर के पास अफरा तफरी मच गई. रेलवे के अधिकारियों के अनुसार आगलगी में रेलवे की संपत्ति को नुकसान हुआ है. इसमें फर्नीचर और स्टोर रूम में रखे अन्य सामान जलकर राख हो गए. हालांकि, कैश और टिकट रोल सुरक्षित बचा लिए गए हैं. 


बुकिंग क्लर्क शॉर्ट सर्किट के अनुसार सुबह करीब 5 बजे काउंटर पर दो स्टाफ टिकट बुकिंग कर रहे थे. इसी दौरान बुकिंग काउंटर के पीछे पैनल सह स्टोर रूम से धुंआ निकलने लगा. वहां जाकर देखा तो आग लग चुकी थी. देखते ही देखते आग की लपटे तेज होने लगी. इसके बाद आनन फानन में फायर ब्रिगेड की टीम और अधिकारियों को आग लगने की जानकारी दी. 

टैग्स