ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

दानापुर में टैंकर ने तीन युवकों को रौंदा, तीनों की मौत

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना के दानापुर से आ रही है, जहां एक टैंकर ने तीन युवकों को कुचल दिया. इस हादसे में तीनो की मौत हो गई है. वहीं घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया है. गुस्साए लोगों ने पुल

दानापुर में टैंकर ने तीन युवकों को रौंदा, तीनों की मौत
First Bihar
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना के दानापुर से आ रही है, जहां एक टैंकर ने तीन युवकों को कुचल दिया. इस हादसे में तीनो की मौत हो गई है. वहीं घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया है. गुस्साए लोगों ने पुलिस को भी घेरे में ले लिया. घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है.



घटना को लेकर स्थानीय मनीष कुमार ने बताया कि इस इलाके में तेल टैंकर ओवर स्पीड चलती है। टैंकर चालक तेज़ रफ़्तार में गाड़ी चलाते हैं, जिससे सड़क हादसे आम हो गए हैं. इससे पहले भी कई लोगों की टैंकर की चपेट में आने से मौत हो चुकी है. इस घटना के बाद से लोगों में जमकर आक्रोश देखा जा रहा है.



बताया जा रहा है कि हादसे के बाद लोगों ने हंगामा के साथ आगजनी भी शुरू कर दिया। सूचना पाकर बिहटा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई, लेकिन पुलिस को भी लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। बताया जा रहा है कि भीड़ में शामिल कुछ लोग पुलिस वालों के साथ भीड़ गए। काफी देर बाद मामले पर काबू पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी.

टैग्स