ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

दानापुर में पटरी से उतरी जनसाधारण एक्सप्रेस, गाड़ियों का परिचालन ठप

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां एक बड़ा हादसा होते-होते टला है. दानापुर और पाटलिपुत्र स्टेशन के बीच जनसाधारण एक्सप्रेस पटरी से उतर गई है. हालांकि इस घट

दानापुर में पटरी से उतरी जनसाधारण एक्सप्रेस, गाड़ियों का परिचालन ठप
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां एक बड़ा हादसा होते-होते टला है. दानापुर और पाटलिपुत्र स्टेशन के बीच जनसाधारण एक्सप्रेस पटरी से उतर गई है. हालांकि इस घटना में किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. घटना के बाद रेलवे के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं.


दानापुर स्टेशन के पास पाटलीपुत्रा रेल लाइन में जनसाधारण एक्सप्रेस बेपटरी हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक जनसाधारण एक्सप्रेस की 2 बोगियां बेपटरी हुई हैं. हालांकि ट्रेन पूरी तरह खाली हो चुकी थी. उसे दानापुर स्टेशन की ओर संटिंग किया जा रहा था. तभी गाड़ी बेपटरी हो गई और उसकी दो बोगियां ट्रैक से उतर गईं.


इस घटना के बाद फिलहाल दानापुर से जाने वाली गाड़ियों का परिचालन ठप हो गया है. दानापुर रेल मंडल के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. मामले की छानबीन की जा रही है. रेलवे के कर्मी गाड़ी को पटरी पर लाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता