ब्रेकिंग
MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता

गैस सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, 6 लोग बुरी तरह झुलसे

SIWAN : इस वक़्त की बड़ी खबर सीवान जिले से सामने आ रही है जहां सिलेंडर फटने से 6 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं. जानकारी के अनुसार, यह हादसा खाना बनाने के दौरान हुआ. झुलसे 6 लोगों में 3 की

गैस सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, 6 लोग बुरी तरह झुलसे
First Bihar
2 मिनट

SIWAN : इस वक़्त की बड़ी खबर सीवान जिले से सामने आ रही है जहां सिलेंडर फटने से 6 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं. जानकारी के अनुसार, यह हादसा खाना बनाने के दौरान हुआ. झुलसे 6 लोगों में 3 की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है. 


घटना मटुक छपरा गांव की बताई जा रही है. पीड़ितों के मुताबिक़ घर में खाना बन रहा था तभी गैस सिलेंडर में रिसाव हुआ. हालांकि उस वक़्त किसी को घटना की जानकारी नहीं मिल पाई. देखते ही देखते अचानक जबरदस्त धमाका हुआ और घर में मौजूद 6 लोग बुरी तरह झुलस गए. घायलों में बच्चे भी शामिल हैं. 


आनन फानन में मामले की जानकारी फायर स्टेशन में दी गई जिसके बाद दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गई. इधर घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां तीन की स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें पटना के PMCH रेफर कर दिया गया है.  

रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता