ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

पटना: साइबर ठगों ने यूट्यूब का लिंक भेजा, लाइक से पैसे कमाने के नाम पर खाते से 3 लाख रुपये उड़ाए

PATNA: साइबर ठग हर एक दिन ठगी का नया तरीका अपना रहें है. ताजा मामला राजधानी पटना का है जहां घर बैठे रुपये कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक युवक के खाते से लगभग 3 लाख रुपये उड़ा

पटना: साइबर ठगों ने यूट्यूब का लिंक भेजा, लाइक से पैसे कमाने के नाम पर खाते से 3 लाख रुपये उड़ाए
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: साइबर ठग हर एक दिन ठगी का नया तरीका अपना रहें है. ताजा मामला राजधानी पटना का है जहां घर बैठे रुपये कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक युवक के खाते से लगभग 3 लाख रुपये उड़ा लिए. इस मामले को लेकर उसने पीरबहोर पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है. युवक ने बताया कि पहले तो साइबर अपराधियों ने उसे घर बैठे कमाई करने की बात कहकर कुछ रुपये भेजे, जिसके कुछ देर बाद उसके खाते से तीन लाख रुपये निकाल लिए.


बता दें पीड़ित पटना के पीरबहोर इलाके का रहने वाला है. पीड़ित इरशाद अली के अनुसार 1 मार्च को शाम 7 बजकर 25 मिनट पर उनके व्हाट्सएप पर एक कंपनी का नाम लिखकर मैसेज आया. और साथ में उसे जॉब ऑफर दिया गया. इसको लेकर उसने झांसा दिया कि यूट्यूब पर तीन लिंक भेजे जाएंगे जिन पर लाइक करना होगा. इससे घर बैठे कमाई हो सकती है.


युवक ने बताया कि 2 मार्च की सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर इरशाद को एक विडियो का लिंक मिला. और साइबर ठगों ने उसे लाइक करने के लिए कहा. पीड़ित ने उस पर लाइक किया तो उसे टेलीग्राम अकाउंट से 150 रुपये ठगों ने भेजे. इसके बाद उसके अलग-अलग अकाउंट पर 1000, 1300, 4400 और 5000 रुपये भेजे गए. जिससे यवक को सही लगा और जालसाजों के झांसे में आ गया.


फिर 5 मार्च से लेकर 7 मार्च के बीच उसके अलग-अलग खातों से 3 लाख 4 हजार 860 रुपये की निकासी साइबर जालसाजों ने कर ली. जिसके बाद उसे एहसास हुआ कि वो ठगा जा चूका है.