ब्रेकिंग
विदेश भेजने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 250 लोगों से 3 करोड़ से ज्यादा की ठगी✦ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत, तीन घायल; हादसे के बाद परिजनों में पसरा मातम✦सम्राट कैबिनेट की बैठक में 23 एजेंडों पर मुहर, PM मोदी के 25 साल के कार्यकाल की CM ने की चर्चा✦लाखों अभ्यर्थियों को झटका... BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा फिर स्थगित, जल्द जारी होगा नया डेट✦नाइटी पहनकर एंबुलेंस से पहुंचे चोर, गैस कटर से SBI ATM काटकर कैश लेकर फरार, वायरल CCTV फुटेज देखिये✦विदेश भेजने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 250 लोगों से 3 करोड़ से ज्यादा की ठगी✦ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत, तीन घायल; हादसे के बाद परिजनों में पसरा मातम✦सम्राट कैबिनेट की बैठक में 23 एजेंडों पर मुहर, PM मोदी के 25 साल के कार्यकाल की CM ने की चर्चा✦लाखों अभ्यर्थियों को झटका... BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा फिर स्थगित, जल्द जारी होगा नया डेट✦नाइटी पहनकर एंबुलेंस से पहुंचे चोर, गैस कटर से SBI ATM काटकर कैश लेकर फरार, वायरल CCTV फुटेज देखिये

CUSB का पांचवां दीक्षांत समारोह: राज्यपाल और स्पीकर हुए शामिल, 1662 विद्यार्थियों को मिली डिग्री; 61 छात्रों को गोल्ड मेडल

Bihar News: गयाजी के सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार के पंचम दीक्षांत समारोह में 1662 विद्यार्थियों को डिग्रियां दी गईं और 61 छात्रों को 95 गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: गयाजी स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (CUSB) में पंचम दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी भी मौजूद रहे। दीक्षांत समारोह के दौरान कुल 1662 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं, जबकि 61 विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए 95 गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।



समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने विश्वविद्यालय परिसर की स्वच्छता की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद उन्हें पूरे परिसर में प्लास्टिक का एक टुकड़ा तक दिखाई नहीं दिया। उन्होंने इस स्वच्छता व्यवस्था को पूरे बिहार और देश के लिए एक उदाहरण बताया।



राज्यपाल ने विद्यार्थियों को अपने अनुभव साझा करते हुए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जब वे स्कूल और कॉलेज में पढ़ते थे, तब उन्हें कोई मेडल नहीं मिला था, लेकिन सेना में सेवा के दौरान उन्होंने कई मेडल हासिल किए। उनके इस अनुभव का उद्देश्य विद्यार्थियों को यह संदेश देना था कि मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास से जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।



इसके साथ ही राज्यपाल ने विद्यार्थियों से शिक्षा और करियर में आगे बढ़ने के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी निभाने की अपील की। उन्होंने टीबी और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। समारोह में विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों का सम्मान करने के साथ स्वच्छता, मेहनत और सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दिया गया।

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता