ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

कोरोना संकट : पटना में सैनिटाइजर और मास्क की हुई रिकॉर्ड बिक्री, दिल्ली में कम पड़ गया स्टॉक

PATNA : देश में कोरोना वायरस के बढ़ते दायरे को देखते हुए लोग सतर्कता बरत रहे हैं. इस लिहाज से लोग हैंड सैनिटाइजर और मास्क धड़ल्ले से खरीद रहे हैं. बुधवार को पटना में हैंड सैनि

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : देश में कोरोना वायरस के बढ़ते दायरे को देखते हुए लोग सतर्कता बरत रहे हैं. इस लिहाज से लोग हैंड सैनिटाइजर और मास्क धड़ल्ले से खरीद रहे हैं. बुधवार को पटना में हैंड सैनिटाइजर और मास्क की रिकॉर्ड बिक्री हुई. पटना में दवा और सर्जिकल प्रोडक्ट के कारोबार से जुड़े लोगों ने इस बात की पुष्टि की है कि अचानक से राजधानी में हैंड सैनिटाइजर और मास्क की खपत बढ़ी है. लोग दुकानों पर अच्छी क्वालिटी का मास्क खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं और हर साइज के हैंड सैनिटाइजर की डिमांड भी बढ़ी है.

पिछले 3 दिनों के अंदर कोरोना वायरस के आंकड़े देश में जिस तरह बड़े हैं उसके बाद सरकार की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई. कोरोना वायरस को लेकर सचेत लोग अब हैंड सैनिटाइजर और मास्क का उपयोग हर हाल में करना चाहते हैं. दिल्ली में हैंड सैनिटाइजर और मास्क का स्टॉक तेजी से खत्म हो रहा है. बताया जा रहा है की स्टॉक की कमी को देखते हुए मेडिकल स्टोर्स ने इसकी कीमतें भी बढ़ाई हैं. जो सैनिटाइजर पहले 150 रुपए का मिलता था वह दिल्ली में अब 250 रुपए का बिक रहा है.

कोरोना वायरस से बचने के लिए डॉक्टर जो सलाह दे रहे हैं उनमें बार-बार हाथ साफ करने और मास्क का उपयोग करने को कहा गया है. इसी को देखते हुए इन दोनों प्रोडक्ट की डिमांड बढ़ी है.