ब्रेकिंग
Patna News: GPO गोलंबर के पास पार्किंग होगी महंगी! अक्टूबर से देना होगा पैसा, ऐसे कटेगा टिकट✦बिहार में बेखौफ हुए अपराधी, दुकान के अंदर दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की गला काटकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में जातियों का खेल उलटा! 24 चेहरों में 14 सवर्ण, OBC-EBC को कितनी हिस्सेदारी?✦Mokama Politics : मोकामा में विरासत की नई जंग! अनंत सिंह के बाद अब सूरजभान सिंह के बेटे की एंट्री, मरांची में दिखा सियासत का नया रंग✦Bihar Flood : नेपाल की बारिश ने डुबोया बिहार! उत्तर बिहार में हाहाकार, लाखों लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त✦Patna News: GPO गोलंबर के पास पार्किंग होगी महंगी! अक्टूबर से देना होगा पैसा, ऐसे कटेगा टिकट✦बिहार में बेखौफ हुए अपराधी, दुकान के अंदर दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की गला काटकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में जातियों का खेल उलटा! 24 चेहरों में 14 सवर्ण, OBC-EBC को कितनी हिस्सेदारी?✦Mokama Politics : मोकामा में विरासत की नई जंग! अनंत सिंह के बाद अब सूरजभान सिंह के बेटे की एंट्री, मरांची में दिखा सियासत का नया रंग✦Bihar Flood : नेपाल की बारिश ने डुबोया बिहार! उत्तर बिहार में हाहाकार, लाखों लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त

बिहार : कोरोना से पीएचसी प्रभारी की मौत, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

SARAN : बिहार में कोरोना का कहर जारी है. हर दिन नए मरीजों के मिलने के साथ-साथ मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है. इसी क्रम में इस वक़्त एक बड़ी खबर सारण जिले से सामने आ रही है जहां

बिहार : कोरोना से पीएचसी प्रभारी की मौत, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
First Bihar
2 मिनट

SARAN : बिहार में कोरोना का कहर जारी है. हर दिन नए मरीजों के मिलने के साथ-साथ मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है. इसी क्रम में इस वक़्त एक बड़ी खबर सारण जिले से सामने आ रही है जहां कोरोना से पीएचसी प्रभारी की मौत हो गई है. 


जानकारी के अनुसार, सारण जिले के पानापुर पीएचसी प्रभारी डॉ. जगदीश आचार्य गोस्वामी की आज कोरोना से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कुछ ही दिन पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और आज उनके निधन से पूरे जिले में शोक की लहर है. गौरतलब हो कि बिहार में कोरोना की रफ़्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही है. इसके साथ ही कोरोना से हो रही मौतों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है. 

बिहार : कोरोना से पीएचसी प्रभारी की मौत, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

गुरूवार को बिहार सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कुल 13 हजार 89 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इसी के साथ बिहार में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा एक लाख के पार चल गया है.राजधानी पटना में एक बार फिर से सबसे ज्यादा 2186 न्यू पॉजिटिव केस मिले हैं. वहीं बेगूसराय में 666, गया में 1128, मुजफ्फरपुर में 478, नालंदा में 509, पूर्णिया में 483 पश्चिमी चंपारण में 590 नए संक्रमितों की पहचान हुई.


बिहार में पिछले 24 घंटे में कुल 97 हजार 972 लोगों की जांच हुई. जिसमें 13 हजार 89 लोग पॉजिटिव पाए गए. बिहार में अब तक कुल 3 लाख 51 हजार 162 मरीज ठीक हुए हैं. जिसके कारण ठीक होने वाले मरीजों का औसत आंकड़ा गिरकर 77.27% हो गया है. गुरुवार को इतनी बड़ी संख्या में मरीज मिलने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या एक लाख 821 हो गई है.

टैग्स