ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, नए चेयरमैन की रेस में यह नाम सबसे आगे✦कलियुग के सांप दो… सरकारी हथियार के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही हुई निलंबित✦जमुई कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच छेड़खानी मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव की पेशी, पिछली बार वकील ने हरेराम को मारा था थप्पड़✦अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, JCB से दीवार गिरने पर महिला घायल... गुस्साए परिजनों ने किया पथराव✦कपड़ों की आड़ में चंडीगढ़ से बिहार लाई जा रही थी शराब... सिवान में 9600 बोतलों के साथ कंटेनर जब्त✦बिहार विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, नए चेयरमैन की रेस में यह नाम सबसे आगे✦कलियुग के सांप दो… सरकारी हथियार के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही हुई निलंबित✦जमुई कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच छेड़खानी मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव की पेशी, पिछली बार वकील ने हरेराम को मारा था थप्पड़✦अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, JCB से दीवार गिरने पर महिला घायल... गुस्साए परिजनों ने किया पथराव✦कपड़ों की आड़ में चंडीगढ़ से बिहार लाई जा रही थी शराब... सिवान में 9600 बोतलों के साथ कंटेनर जब्त

कोरोना से निपटने के लिए विधानसभा में बना कंट्रोल रूम, जोड़े जाएंगे डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण के हालात को देखते हुए बिहार विधानसभा सचिवालय में एक कंट्रोल रूम की स्थापना की जा रही है. यह आज यानी मंगलवार से काम करना शुरू कर देगा. विधानसभा अध्य

कोरोना से निपटने के लिए विधानसभा में बना कंट्रोल रूम, जोड़े जाएंगे डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण के हालात को देखते हुए बिहार विधानसभा सचिवालय में एक कंट्रोल रूम की स्थापना की जा रही है. यह आज यानी मंगलवार से काम करना शुरू कर देगा. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के निर्देश पर शुरू होने वाले इस कंट्रोल रूम के जरिए वर्तमान और पूर्व विधायकों, विधानसभा सचिवालय में कार्यरत, सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके स्वजनों की कोरोना के इलाज से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जा सकेगा. 


कंट्रोल रूम के माध्यम से संबंधित जिलों के डीएम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर प्रभावितों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. विधानसभा अस्पताल के डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे जिनसे कोरोना से संबंधित सलाह ली जा सकती है. आपको बता दें कि लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला के परामर्श के अनुसार विजय कुमार सिन्हा ने विधानसभा सचिवालय में कंट्रोल रूम स्थापित करने का यह निर्णय लिया है.


गौरतलब हो कि बीते 19 अप्रैल को देशभर के पीठासीन पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक के दौरान उन्होंने विधानसभा परिसर में कंट्रोल रूम खोलने के लिए ओम बिरला को आश्वस्त किया था. विजय सिन्हा ने विधानसभा के मुलाजिमों को कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन करने, मास्क पहनने, शारीरिक दूरी बनाए रखने और समय-समय पर हाथ धोते रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से मिलकर लड़ना ही विकल्प है.  

टैग्स