ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

ड्यूटी के साथ कोरोना से लड़ने के लिए इस डॉक्टर ने दिए 1 लाख रुपए, CM राहत कोष में मदद करने वाले बने पहला डॉक्टर

PATNA: कोरोना से लड़ने के लिए बिहार के डॉक्टर भी अब सामने आने लगे हैं. कोरोना मरीजों की इलाज में लगने के साथ-साथ सरकारी हॉस्पिटल में काम करने वाले डॉक्टर श्याम किशोर ने बिहार सीएम

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: कोरोना से लड़ने के लिए बिहार के डॉक्टर भी अब सामने आने लगे हैं. कोरोना मरीजों की इलाज में लगने के साथ-साथ सरकारी हॉस्पिटल में काम करने वाले डॉक्टर श्याम किशोर ने बिहार सीएम राहत कोष में एक लाख रुपए दिया है. सीएम राहत कोष में आर्थिक मदद देने वाले पहले डॉक्टर हैं.

लोकनायक जयप्रकाश हॉस्पिटल राजवंशीनगर पटना में न्यूरो सर्जन डॉक्टर श्याम किशोर ने खुद कोरोना मरीजों की इलाज में लगे हुए हैं. कंट्रोल रूम से जैसे ही खबर मिलती है वह टीम के साथ संदिग्ध मरीजों की जांच करने के लिए जाते हैं. किशोर ने बताया कि संदिग्ध मरीजों की पहले जांच की जाती है. जिसमें कोरोना के लक्षण दिखते हैं उनको पीएमसीएच या एनएमसीएच भेज दिया जाता है. अगर किसी को सिर्फ सर्दी और खांसी है तो उनको दवा लेकर छोड़ दिया जाता है. 

सभी को आगे आने चाहिए

किशोर ने कहा कि कोरोना को लेकर बिहार के साथ ही देश के लोग परेशान हैं. ऐसे में मैंने खुद कोरोना से लड़ने के लिए सीएम राहत कोष में पैसा देने का निर्णय किया. ऐसे वक्त में सभी को मदद के लिए आगे आना चाहिए. आपके के पैसे से किसी को भोजन तो किसी का इलाज हो सकता किसी की जिंदगी बच सकती है.


टैग्स