ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

कृषि उप निदेशक की कोरोना से मौत, विभाग में अबतक 15 लोगों की जा चुकी जान

PATNA : बिहार के कृषि विभाग पर कोरोना का कहर आफत बनकर टूटा है। राज्य के कृषि उप निदेशक ओम प्रकाश का निधन रविवार की शाम पांच बजे हो गया। वह कोरोना से संक्रमित थे और पटना के एक निजी

कृषि उप निदेशक की कोरोना से मौत, विभाग में अबतक 15 लोगों की जा चुकी जान
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार के कृषि विभाग पर कोरोना का कहर आफत बनकर टूटा है। राज्य के कृषि उप निदेशक ओम प्रकाश का निधन रविवार की शाम पांच बजे हो गया। वह कोरोना से संक्रमित थे और पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। उप निदेशक के साथ अब तक मुख्यालय से लेकर जिला तक के 15 अधिकारी और कर्मचारी की मौत कोरोन से हो चुकी है। 


कृषि उप निदेशक ओम प्रकाश के निधन पर कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह और विभाग के सचिव डॉ एन सरवण कुमार ने गहरी संवेदना प्रकट की है। ओम प्रकाश वर्तमान में टाल दियारा विकास योजना में उप निदेशक के पद पर कार्यरत थे। इसके पहले वह कृषि सूचना में भी लगभग ढाई साल तक उप निदेशक रहे। उन्होंने हाल ही अपनी पत्नी का किडनी ट्रांसप्लांट कराया था।


कृषि उप निदेशक ओम प्रकाश के पहले नौबतपुर के एक कृषि अधिकारी के अलावा पांच किसान सलाहकार और तीन कृषि समन्वयक की मौत कोरोना से हो चुकी है। दो भूमि संरक्षण के कर्मी के साथ दो क्लर्क और बड़ाबाबू की भी मौत हो गई है।

टैग्स