ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

कोरोना से डॉ. शांति एचके सिंह समेत 5 लोगों की मौत, एम्स में चल रहा था इलाज

PATNA: बिहार में भले ही कोरोना मरीजों की संख्या कम आ रही हो, लेकिन मौत का सिलसिला जारी है. कोरोना से दो डॉक्टरों की मौत हो गई. उसमें पटना के डॉ. शांति एचके सिंह और सीवान के ड

कोरोना से डॉ. शांति एचके सिंह समेत 5 लोगों की मौत, एम्स में चल रहा था इलाज
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार में भले ही कोरोना मरीजों की संख्या कम आ रही हो, लेकिन मौत का सिलसिला जारी है. कोरोना से दो डॉक्टरों की मौत हो गई. उसमें पटना के  डॉ. शांति एचके सिंह और सीवान के डॉक्टर प्रसाद सोनी की मौत कोरोना से हो गई. 

आईसीयू में थी भर्ती

पटना के मलाही पकड़ी की रहने वाली डॉ. शांति एचके सिंह पीएमसीएच में स्त्री एवं प्रसूति विभाग की अध्यक्ष रह चुकी थी. कई दिनों से वह कोरोना संक्रमित थी. जिसके बाद उनका इलाज पटना के एम्स मे चल रहा था. लेकिन उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था. उनके पति का नाम डॉ. एचके सिंह हैं. वह पीएमसीएच में किडनी रोग विभाग में रह चुके हैं. 

लैब टेक्नीशियन की मौत

आईजीआईएमएस के लैब टेक्नीशियन धनंजय कुमार की भी कोरोना से मौत हो गई है.  वह कोरोना संक्रमित होने के बाद कई दिनों से एम्स में भर्ती थे. शनिवार को पटना एम्स में कुल पांच लोगों की कोरोना से मौत हुई है. कोरोना से बिहार में मौत का सिलसिला जारी है.