ब्रेकिंग
बेतिया में सेनको गोल्ड शोरूम से 30-40 करोड़ के गहने लूटे! 8 हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े मचाया तांडव✦झारखंड के NTPC प्लांट में बड़ा हादसा: कन्वेयर बेल्ट टूटने से 3 मजदूरों की मौत, 2 घायल✦Bihar News : परिवहन विभाग ने ‘प्रवर्तन निरीक्षक’ को सेवा से किया बर्खास्त, जांच आयुक्त ने सभी आरोपों को पाया प्रमाणित…कमिश्नर ने जारी किया आदेश ✦बिहार के सभी जिलों का दौरा करेंगे CM सम्राट चौधरी, अधिकारियों के साथ आम जनता से भी करेंगे सीधा संवाद✦Bihar Board Inter Exam 2027: कल से शुरू होगी इंटर की सेंटअप परीक्षा, 19 से 28 नवंबर तक दो पालियों में एग्जाम; जानें पूरा शेड्यूल और प्रैक्टिकल की तारीख✦बेतिया में सेनको गोल्ड शोरूम से 30-40 करोड़ के गहने लूटे! 8 हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े मचाया तांडव✦झारखंड के NTPC प्लांट में बड़ा हादसा: कन्वेयर बेल्ट टूटने से 3 मजदूरों की मौत, 2 घायल✦Bihar News : परिवहन विभाग ने ‘प्रवर्तन निरीक्षक’ को सेवा से किया बर्खास्त, जांच आयुक्त ने सभी आरोपों को पाया प्रमाणित…कमिश्नर ने जारी किया आदेश ✦बिहार के सभी जिलों का दौरा करेंगे CM सम्राट चौधरी, अधिकारियों के साथ आम जनता से भी करेंगे सीधा संवाद✦Bihar Board Inter Exam 2027: कल से शुरू होगी इंटर की सेंटअप परीक्षा, 19 से 28 नवंबर तक दो पालियों में एग्जाम; जानें पूरा शेड्यूल और प्रैक्टिकल की तारीख

कोरोना संकट में वरदान साबित हुई E-संजीवनी OPD सेवा: मनोज कुमार सिंह

PATNA: कोविड के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में जब डाक्टरी सलाह लेने में मरीजों को दिक्कत हो रही थी उस वक्त सरकार ने ई-संजीवनी सेवा शुरू की थी। कोरोना काल में केंद्र सरकार ने ई-संजीवनी

कोरोना संकट में वरदान साबित हुई E-संजीवनी OPD सेवा: मनोज कुमार सिंह
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: कोविड के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में जब डाक्टरी सलाह लेने में मरीजों को दिक्कत हो रही थी उस वक्त सरकार ने ई-संजीवनी सेवा शुरू की थी। कोरोना काल में केंद्र सरकार ने ई-संजीवनी ओपीडी सुविधा की शुरुआत की थी। केंद्र सरकार की इस व्यवस्था पर BJP के प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ई-संजीवनी सेवा से लोगों को बहुत फायदा हुआ है।


बीजेपी प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मोदी सरकार की नि:शुल्क टेलीमेडिसिन सेवा ई-संजीवनी ने एक करोड़ परामर्श पूरे किए। वही 75 हजार से अधिक मरीजों ने प्रतिदिन इस सेवा का लाभ उठाया। ई-संजीवनी सेवा का लाभ उठाने वालों में 56% से अधिक महिलाएं शामिल हैं। टेलीमेडिसिन सेवा में 60 हजार से अधिक डॉक्टर और पैरामेडिक्स शामिल हैं। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह ने ई-संजीवनी सेवा को कोरोना संकट में वरदान बताया।  


BJP के प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह ने यह भी बताया कि ई-संजीवनी ओपीडी भारत सरकार का प्रमुख टेलीमेडिसिन प्लेटफॉर्म है। जिसे भारत सरकार के तत्वावधान में विकसित किया गया है। यह सेवा बहुत अच्छी तरह से काम कर रहा है। यह प्लेटफॉर्म किसी भी भारतीय नागरिक को मुफ्त परामर्श प्रदान करता है। ई-संजीवनी सेवा लोगों के लिए कारगार साबित हो रहा है। हालांकि कोविड मामलों में वृद्धि के साथ डॉक्टरों की मांग बढ़ रही है। लेकिन डॉक्टरों के कोविड वॉर्ड की ड्यूटी में लगे होने के कारण कमी हो गई है। ऐसी स्थिति में सेना के पूर्व डॉक्टर मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं।