ब्रेकिंग
'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद 'थानेदार' के सिर पर किस अफसर का था हाथ ? मोतिहारी पुलिस के मुट्ठी भर अधिकारियों ने वर्दी को बनाया दागदार ! 35 लाख की 'फिरौती' वसूली में जांच की आंच कहां तक जाएगी...आरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचBihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...पटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देश'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद 'थानेदार' के सिर पर किस अफसर का था हाथ ? मोतिहारी पुलिस के मुट्ठी भर अधिकारियों ने वर्दी को बनाया दागदार ! 35 लाख की 'फिरौती' वसूली में जांच की आंच कहां तक जाएगी...आरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचBihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...पटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देश

कोरोना संदिग्ध की मौत के बाद शव छोड़कर भागे परिजन, पुलिस के समझाने पर किया अंतिम संस्कार

DESK: कोरोना की स्थिति बिहार में दिन पर दिन बदतर होती जा रही है। अचानक संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से सरकार भी हैरान हैं। कोरोना की बढ़ती संख्या ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया

 कोरोना संदिग्ध की मौत के बाद शव छोड़कर भागे परिजन, पुलिस के समझाने पर किया अंतिम संस्कार
Santosh Singh
2 मिनट

DESK: कोरोना की स्थिति बिहार में दिन पर दिन बदतर होती जा रही है। अचानक संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से सरकार भी हैरान हैं। कोरोना की बढ़ती संख्या ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। आए दिन लोग इस बीमारी के संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं जिससे कई लोगों की अब तक मौत भी हो चुकी है। वही कई जिन्दगी और मौत को बीच जुझ रहा है। ऐसा ही एक मामला शेखपुरा जिले में सामने आया है जहां गोला रोड के रहने वाले 28 साल के पंकज चौरसिया की पटना में इलाजके दौरान मौत हो गयी। जिसके बाद परिजन कोरोना के डर से शव को एक होटल के पास छोड़कर भाग गए। बाद में जब इसकी जानकारी पुलिस को हुई तब परिजनों को समझाने बुझाने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। 



बताया जाता है कि तीन दिन पूर्व अचानक सांस लेने में तकलीफ होने पर युवक को पटना ले जाया गया था। जहां गुरुवार की अहले सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी। मृतक की कोरोना जांच नहीं करायी गयी थी। लेकिन कोरोना से मौत की आशंका को लेकर परिजन शव को लेकर शेखपुरा पहुंचे और स्टेशन रोड स्थित एक होटल के पास शव को छोड़ कर घर चले गये। बाद में इस बात की सूचना लोगों ने सदर थाना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को समझाया और श्मशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार कराया।