ब्रेकिंग
उज्जैन महाकाल मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़ जैसे हालात, कई श्रद्धालु गिरे, 13 के घायल होने की खबरनवादा में कमरे से महिला और दो बच्चों के शव मिले, महिला पर दोनों बच्चों की हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका अशोक धाम हादसे पर PM मोदी का भावुक संदेश, बोले- मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदना, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामनाAshok Dham Stampede : अशोक धाम भगदड़ का असली कारण क्या? बिजली के तार की कहानी पर बड़ा सवाल, कमिश्नर ने बताई पूरी बातप्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधायक के तौर पर ली शपथ, अशोकधाम भगदड़ हादसे पर जताया दुख, घटनास्थल के लिए हुए रवाना उज्जैन महाकाल मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़ जैसे हालात, कई श्रद्धालु गिरे, 13 के घायल होने की खबरनवादा में कमरे से महिला और दो बच्चों के शव मिले, महिला पर दोनों बच्चों की हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका अशोक धाम हादसे पर PM मोदी का भावुक संदेश, बोले- मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदना, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामनाAshok Dham Stampede : अशोक धाम भगदड़ का असली कारण क्या? बिजली के तार की कहानी पर बड़ा सवाल, कमिश्नर ने बताई पूरी बातप्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधायक के तौर पर ली शपथ, अशोकधाम भगदड़ हादसे पर जताया दुख, घटनास्थल के लिए हुए रवाना

कोरोना को लेकर हाई लेवल मीटिंग आज, सीएम नीतीश हालात की समीक्षा करेंगें

PATNA : बिहार में बेकाबू कोरोना को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। सीएम नीतीश आज शाम 4:30 बजे सचिवालय सभागार में एक उच्चस्तरीय बैठक करने जा र

कोरोना को लेकर हाई लेवल मीटिंग आज, सीएम नीतीश हालात की समीक्षा करेंगें
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में बेकाबू कोरोना को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। सीएम नीतीश आज शाम 4:30 बजे सचिवालय सभागार में एक उच्चस्तरीय बैठक करने जा रहे हैं। इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे समेत राज्य के तमाम बड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे। हाई लेवल मीटिंग में मुख्यमंत्री कोरोना की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की समीक्षा करेंगे, साथ ही साथ आगे कैसे कोरोना संक्रमण को रोका जाए इसके लिए भी रणनीति बनाई जाएगी।  


बिहार में नाइट कर्फ्यू या आंशिक लॉकडाउन को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को अपनी राय सामने रखी थी। बिहार में फिलहाल 30 अप्रैल तक बंदिशों वाली गाइडलाइन लागू है। स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थान 18 अप्रैल तक के बंद रखे गए हैं। माना जा रहा है कि आज होने वाली बैठक में शिक्षण संस्थानों की बंदी और बढ़ाई जाएगी।


नीतीश कुमार पहले ही कह चुके हैं कि बिहार में नाइट कर्फ्यू लागू होगा या नहीं या अन्य एहतिहाती कदम क्या उठाए जाएंगे, इस पर फैसला सर्वदलीय बैठक के बाद ही होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में नाइट कर्फ्यू लागू करने के सवाल पर कहा कि सर्वदलीय बैठक शनिवार को राज्यपाल की अध्यक्षता में होने वाली है। इसमें आने वाले सुझावों पर समीक्षा करने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएंगा।

टैग्स